Budhaditya Yog: शनि जयंती पर बनने वाला बुधादित्य योग 4 राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कमाई में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। कुल मिलाकर 16 मई से आपका सुनहरा दौर शुरू हो जाएगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। बता दें ये शुभ योग 29 मई तक बना रहेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं जिन्हें इस योग से लाभ मिलने वाला है।

बुधादित्य योग इन 4 राशियों के लिए ‘वरदान’
- मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको नई नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
- सिंह राशि: सूर्यबुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के योग हैं। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मानसम्मान में वृद्धि होगी।
- कन्या राशि: बुधादित्य योग कन्या राशि वालों के लिए भी लकी साबित होगा। नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति के योग हैं।
- कुंभ राशि: शनि जयंती पर बनने वाले बुधादित्य योग आपके लिए भी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में भारी सुधार देखने को मिलेगा। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए समय काफी शुभ दिख रहा है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है।





