Featured Image

ग्वालियर |15 नवंबर 2026| मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की एक मासूम छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (Gwalior Gangrape Case) किए जाने का आरोप लगा है। दिनदहाड़े हुई इस घिनौनी वारदात के बाद से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोचिंग से घर लौट रही थी मासूम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 14 नवंबर की दोपहर करीब 1:45 बजे की है। पीड़िता अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके वापस अपने घर लौट रही थी। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। रास्ते में दो युवकों ने उसे जबरन अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे खींचकर इलाके के ही एक सुनसान बेसमेंट (Basement) में ले गए। आरोप है कि उस सूने स्थान पर दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

विरोध करने पर की मारपीट

शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान जब डरी-सहमी छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। उन्होंने डराने-धमकाने की नीयत से यह भी कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया, तो उसे समाज में बदनाम कर दिया जाएगा। कुछ समय बाद जब आरोपियों को भनक लगी कि पीड़िता की तलाश करती हुई उसकी मां वहां पहुंच रही है, तो वे घबरा गए और छात्रा को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मां को रोते हुए बताई आपबीती

शाम के वक्त जब काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी, तो परेशान मां उसकी तलाश में निकली। तलाश के दौरान बच्ची बदहवास हालत में मिली, जिसके बाद उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। यह सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और मां तुरंत बच्ची को लेकर थाने पहुंची। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने फौरन पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और गंभीर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।