Carlos Alcaraz: फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी हटे कार्लोस अल्कारेज, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला​

दो बार के विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने 19 मई को सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि कलाई की चोट के कारण उन्होंने अगले महीने होने वाले विंबलडन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। अल्कारेज को पिछले महीने बार्सिलोना ओपन के दौरान दाहिनी कलाई में चोट लगी थी। वह इस हफ्ते के अंत में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन से भी अपना नाम पहले ही वापस ले चुके हैं। पिछले कुछ सालों में कार्लोस ने टेनिस की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Carlos Alcaraz: फ्रेंच ओपन के बाद विंबलडन से भी हटे कार्लोस अल्कारेज, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला​

अल्कारेज ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

अल्कारेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है और मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी भी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्पेन के इस खिलाड़ी ने विंबलडन और लंदन के क्वींस क्लब में होने वाले वार्मअप टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाने पर कहा कि ये दोनों टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास हैं और आने वाले दिनों में मुझे इनकी कमी बहुत खलेगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर अल्कारेज ने की थी साल 2026 की शुरुआत

अल्कारेज ने साल 2026 की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी। वह टेनिस की दुनिया में चारों प्रमुख खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अल्कारेज ने 2023 और 2024 में लगातार दो बार ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। उन्होंने दोनों फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया था। पिछले साल फाइनल में उन्हें यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा था।

कार्लोस अल्कारेज जीत चुके हैं 7 ग्रैंड स्लैम

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार टेनिस प्लेयर्स में से एक कार्लोस अल्कारेज अब तक 7 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। 2026 की शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इससे पहले, 2024 और 2025 में उन्होंने फ्रेंच ओपन टाइटल अपने नाम किया था। साल 2023 और 2024 में उन्होंने विंबलडन पर कब्जा जमाया। वहीं, साल 2022 और 2025 में कार्लोस अल्कराज ने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply