Coconut Malai Nutrients: क्या नारियल की मलाई भी देती है शरीर को फायदे? जानें इसके पोषक तत्व

नारियल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग सिर्फ इसके पानी या गूदे तक ही सीमित रहते हैं. वहीं नारियल की मलाई, जिसे कई लोग स्वाद के लिए खाते हैं. असल में पोषण का भी एक अच्छा स्रोत हो सकती है. ताजे नारियल के अंदर मौजूद यह सफेद और मुलायम परत स्वाद में क्रीमी होने के साथसाथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देने का काम करती है. इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने, पाचन को बेहतर बनाने और त्वचा व बालों की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं.

Coconut Malai Nutrients: क्या नारियल की मलाई भी देती है शरीर को फायदे? जानें इसके पोषक तत्व

आजकल फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या नारियल की मलाई सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए है या फिर यह सच में सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं नारियल की मलाई के पोषक तत्वों के बारे में. साथ ही ये शरीर को क्याक्या फायदे देती है.

नारियल की मलाई के पोषक तत्व

नारियल की मलाई पोषण से भरपूर मानी जाती है. इसमें हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसमें मौजूद मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स शरीर को जल्दी एनर्जी देने का काम करते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं को सपोर्ट करते हैं. बता दें कि, नारियल की मलाई में थोड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है. जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हो सकते हैं. चलिए जान लेते हैं अब इसके क्याक्या फायदे हैं.

नारियल की मलाई के फायदे

शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मददगार नारियल की मलाई में मौजूद हेल्दी फैट शरीर को जल्दी एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि इसे कई लोग एनर्जी बूस्टर फूड के रूप में भी खाते हैं.

दिल की सेहत को सपोर्ट कर सकती है सही मात्रा में सेवन करने पर इसमें मौजूद अच्छे फैट शरीर को ऊर्जा देने के साथ को भी सपोर्ट कर सकते हैं. हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है.

पाचन को बेहतर बनाने में सहायक इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक माना जाता है.

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद नारियल की मलाई में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इसमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व त्वचा को नमी देने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

Leave a Reply