Copper Ring: ज्योतिष शास्त्र में तांबे की अंगूठी पहनने का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं इस अंगूठी को धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है जिससे उसके शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी होती है। मजबूत सूर्य करियर में अपार सफलता दिलाता है। साथ ही समाज में मानसम्मान दिलाता है। हेल्थ के लिहाज से भी इस धातु की अंगूठी धारण करना बेहद लाभकारी माना गया है। चलिए जानते हैं तांबे की अंगूठी कब, कैसे और किसे धारण करनी चाहिए।

तांबे की अंगूठी कब और कैसे करें धारण?
तांबे की अंगूठी रविवार के दिन सूर्योदय के समय धारण की जाती है। लेकिन इसे धारण करने से पहले सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। साथ ही सूर्य देव के मंत्रों का भी जाप करें। इसके बाद ही इसे धारण करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बता दें ये अंगूठी अनामिका उंगली में पहनी जाती है। इसे धारण करने से पहले अंगूठी को गंगाजल मिश्रित पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर जरूर रख दें।
तांबे की अंगूठी किन राशियों के लिए ‘वरदान’
मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए तांबे की अंगूठी किसी वरदान से कम साबित नहीं होती। अगर इन राशियों के लोग ज्योतिषीय सलाह से इस अंगूठी को धारण करते हैं तो इन्हें करियर में खूब लाभ प्राप्त हो सकता है।
तांबे की अंगूठी पहनने के फायदे
तांबे की अंगूठी धारण करने से सूर्य ग्रह से जुड़े दोषों का निवारण होता है। जिससे करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और समाज में मानसम्मान बढ़ता है। कहते हैं इस अंगूठी को धारण करने से रक्तचाप, थायराइड, हृदय रोग जैसे रोगों से भी छुटकारा मिलता है। यदि तांबे की अंगूठी विधिवत धारण की जाए तो ये निश्चित रूप से मन चाहा परिणाम भी दे सकती है। ये अंगूठी मानसिक तनाव कम करती है और एकाग्रता बढ़ाती है।





