CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में 5 विकेट से दी मात, प्लेऑफ में जगह हुई पक्की?​

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें करारी हार थमाई है। इस जीत के साथ प्लेऑफ के समीकरण साफ हो गए है।

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में 5 विकेट से दी मात, प्लेऑफ में जगह हुई पक्की?​

CSK vs SRH Match Report: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक के मैदान में खेला गया। प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को मात दी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ SRH ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया है।

CSK vs SRH: हैदराबाद की शानदार जीत, प्लेऑफ में जगह

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत के साथ SRH ने न सिर्फ अपनी, बल्कि गुजरात टाइटन्स की भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर दी है। अब टॉप4 में सिर्फ एक स्थान खाली बचा है।

The Orange Army marches into the Playoffs 🧡

8️⃣th Top 4 appearance for #SRH 👊🔥#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/YaQmhqLYz8

— IndianPremierLeague May 18, 2026

CSK vs SRH: सीएसके ने बनाए थे 180 रन

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआती तीन ओवरों में संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम दबाव में आ गई। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की, हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी धीमा रहा। कार्तिक शर्मा ने अहम रन जोड़े, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने भी तेज पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान की मदद से CSK ने निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाए।

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत संभली हुई रही। हालांकि ट्रेविस हेड जल्दी पवेलियन लौट गए, वहीं अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी की। क्लासेन ने 47 रन बनाए, जबकि ईशान किशन अंत तक टिके रहे और 70 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत SRH ने एक ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply