Delhi Capitals and KKR Playoff Scenario: आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है. अब सभी टीमों को 3 या 4 लीग मैच और खेलने बाकी हैं. आईपीएल 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीम के बीच खेला गया, जिसे केकेआर ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया. शुरुआत में अपने 5 मुकाबले हारने वाली केकेआर ने लगातार 4 मैचों में जीत हासिल की है.

केकेआर की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अभी आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं, ये दोनों ही टीमें कैसे अभी भी आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है.
केकेआर को इतने मैचों में हासिल करनी होगी जीत
आईपीएल 2026 के मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 1 मैच बारिश की वजह से ड्रा रहा था, जबकि लगातार 4 मैचों में केकेआर ने जीत हासिल की है. केकेआर की टीम अब 0.169 के नेट रनरेट के साथ आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 7 पर मौजूद है.
अब केकेआर के पास इस सीजन में 4 मैच और बाकी हैं और अगर उन्हें इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो हर हाल में बाकि बचे 4 मैचों में जीत हासिल करना होगा. ऐसे में केकेआर के 17 अंक हो जायेंगे और टीम आईपीएल 2026 का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
Delhi Capitals को दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर
वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की थी, लेकिन पिछले 9 मैचों में से वो सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल कर सके, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब 8 अंको के साथ नंबर 8 पर मौजूद है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दिल्ली के पास अब सिर्फ 3 मैच शेष हैं और अगर इन तीनों ही मैचों में दिल्ली की टीम जीत हासिल करती है, तो उसके 14 अंक होंगे.
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को अपने सभी मैचों में जीत हासिल करने के बाद दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना होगा. मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो 2 टीमों के 14 और 1 टीम के 13 अंक हैं, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नही है.





