DC vs CSK: संजू सैमसन-कार्तिक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को घर में पीटा, चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के गलत फैसलों और अपने स्पिनर्स के दम पर चेन्नई ने मेजबान टीम को सिर्फ 155 रन पर रोक दिया, जिसके बाद संजू सैमसन ने एक और बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लिया।

DC vs CSK: संजू सैमसन-कार्तिक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को घर में पीटा, चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपनी दमदार वापसी के सफर को जारी रखते हुए पांचवीं जीत दर्ज कर ली। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घर में बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के गलत फैसलों और अपने स्पिनर्स के दम पर चेन्नई ने मेजबान टीम को सिर्फ 155 रन पर रोक दिया, जिसके बाद संजू सैमसन ने एक और बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाकर ही दम लिया।

DC vs CSK: क्या रहा मुकाबले का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स के पास अपने घर में चेन्नई के खिलाफ हार के सिलसिले को खत्म करने का एक अच्छा मौका था। लगातार 3 हार के बाद दिल्ली ने पिछले मैच में ही जीत दर्ज की थी और उम्मीद थी कि उसके दम पर टीम एक सिलसिला शुरू करेगी मगर जैसे ही कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, हर कोई हैरान रह गया।

पिछले मैच में विस्फोटक पारियां खेलकर दिल्ली को जीत दिलाने वाले ओपनर केएल राहुल और पथुम निसांका इस बार नहीं चले। पावरप्ले में ही दोनों आउट हो गए थे, जबकि स्कोर सिर्फ 37 रन रहा। फिर स्पिनर नूर अहमद का कमाल दिखा, जिन्होंने 2 विकेट लेकर दिल्ली की वापसी की कोशिशों को झटका दिया और जल्द ही 69 रन तक ही 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

DC vs CSK: दिल्ली ने बनाए 155 रन

यहां से ट्रिस्टन स्ट्रब्स और इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने पारी को संभाला। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दोनों के बीच हुई 65 रन की साझेदारी के दम पर टीम किसी तरह 155 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। अपनी पारी के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को उम्मीद रही होगी कि वो और कुलदीप यादव भी इसी तरह चेन्नई के बल्लेबाजों पर लगाम कसेंगे।

DC vs CSK: संजू सैमसन का बल्ला गरजा

लुंगी एनगिडी और अक्षर ने 45 रन तक 2 विकेट लेकर कुछ उम्मीद तो जगाई लेकिन इसके बाद संजू सैमसन ने इस टीम को कोई मौका नहीं दिया। खास तौर पर उन्होंने कुलदीप यादव और टी नटराजन को अपना निशाना बनाया और उनके खिलाफ बाउंड्री बटोरीं। सैमसन को इस दौरान साथ मिला युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का, जिन्होंने पिछले मैच में ही नाबाद अर्धशतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by IPL

कार्तिक शर्मा ने फिर से खोला धागा

संजू ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया और कार्तिक के साथ मिलकर जीत तक ले गए। हालांकि, संजू इस सीजन में तीसरा शतक पूरा नहीं कर पाए क्योंकि शतक से पहले लक्ष्य आ गया था। वो 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। कार्तिक के साथ उन्होंने 114 रन की नाबाद साझेदारी की। कार्तिक 41 रन बनाकर लगातार दूसरे मैच में नॉट आउट रहे।

Leave a Reply