देसी घी को भारत में सेहत के लिए वरदान माना जाता है. घी वाली रोटी, हलवा या दूसरी चीजों को खाते समय ये टेंशन नहीं रहती है कि ये हमें नुकसान पहुंचाएगी. लेकिन देसी घी के लिए मिथक बनी रहती है कि ये मोटा करता है. एक्सपर्ट से जानें इसमें कितनी सच्चाई है…

देसी घी के तत्व भारतीयों के सबसे फेवरेट देसी घी का बड़ा फायदा इसमें मौजूद हेल्दी फैट है. वैसे ये विटामिन ए, डी, ई, के, ओमेगा3 फैटी एसिड और कैलोरी का भी अच्छा सोर्स है. इसलिए इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.
क्या देसी घी मोटा करता है देसी घी एक सुपरफूड है लेकिन इसके लिए कई मिथक लोगों में फैली हुई हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इनमें से एक ये भी है कि क्या घी हमें मोटा बनाता है? इससे खाने से कहीं तेजी से वजन तो नहीं बढ़ता है? ये फैट और कैलोरी से भरपूर है इसलिए इस तरह की कंफ्यूजन का होना लाजमी भी है.
एक्सपर्ट ने क्या कहा कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डाइटेटिक्स डॉ. ऋचा शर्मा कहती हैं कि देसी घी को अक्सर वजन बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन असल में यह पूरी तरह मात्रा, कुल कैलोरी सेवन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है.
कब बढ़ता है वजन घी में हेल्दी फैट्स और जरूरी विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा और पाचन में मदद कर सकते हैं. वजन तब बढ़ता है जब शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेता है और शारीरिक गतिविधि कम होती है.
ध्यान रखें ये बातेंसंतुलित मात्रा में घी को डाइट में शामिल करना ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं होता. सही मात्रा, नियमित एक्सरसाइज और संतुलित खानपान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.





