धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दी जानकारी​

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्त वर्ष 202526 के दौरान झारखंड और बिहार को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक कर चुकाया है। यह जानकारी गुरुवार को एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने दी। आयकर विभाग ने 202526 के दौरान झारखंड और बिहार से कुल मिलाकर लगभग 20,000 करोड़ रुपये का कर जुटाया है।

धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दी जानकारी​

अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने चुकाया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त , डॉ. डी. सुधाकर राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘वित्त वर्ष 202526 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल वसूली लगभग 20,000 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 12,000 करोड़ रुपये केवल झारखंड से वसूले गए।’

धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले करदाता

डी. सुधाकर राव ने बताया कि कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत स्रोत पर कर कटौती के माध्यम से प्राप्त हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। राव ने कहा, ‘पिछले वित्त वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले व्यक्तिगत करदाता हैं। हालांकि, उन्होंने अपने शुद्ध कर रिटर्न का खुलासा करने से परहेज किया।’

आईपीएल 2026 में अबतक नहीं खेले धोनी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड , भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सीएमपीडीआई ने सबसे अधिक कर दिया है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।हालांकि, वह अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद रहे हैं। सीजन की शुरुआत से पहले धोनी को पिंडली में चोट लगी थी।

BCCI ने टीमों को जारी किया 7 पन्नों का दिशानिर्देश

आईपीएल 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के लिए सख्त सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। हनी ट्रैप, वेपिंग, होटल रूम में बाहरी लोगों की एंट्री और डगआउट प्रोटोकॉल को लेकर बोर्ड ने सभी टीमों को सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply