वह पर्दे पर भले ही छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते हों, लेकिन असल जिंदगी में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के लिए बेहद प्यारे और केयरिंग पति हैं। बॉलीवुड के इस पावर कपल ने कई बार साबित किया है कि वे एकदूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर हैं, सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बाकी कामों में भी।

दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं, इसलिए जब भी वे सोशल मीडिया पर एकदूसरे के बारे में पोस्ट करते हैं, वह तुरंत वायरल हो जाता है और फैंस का खूब प्यार मिलता है।
के ब्यूटी के लिए विक्की का मजेदार प्रमोशन
हाल ही में ने एक बार फिर दिखाया कि वे अपनी पत्नी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कैटरीना के मेकअप ब्रांड ‘Kay Beauty’ के एक नए प्रोडक्ट को अपने ही अंदाज में प्रमोट किया। 29 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की ने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उन्होंने ‘जेली लिप एंड चीेक वैंड’ लगाया हुआ था।
फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “Caffeinated cheeks for caffeinated me! What a wow,” और कैटरीना और Kay Beauty को टैग किया। मजाक में उन्होंने यह भी लिखा, “मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन अफसोस, ये पेड प्रमोशन नहीं है।”
क्या है के ब्यूटी?
कैटरीना ने 2019 में Kay Beauty की शुरुआत की थी। इसका मकसद लोगों को खूबसूरती के जरिए आत्मविश्वास देना है। ब्रांड का मानना है कि खूबसूरती असली, आसान और खुशी देने वाली होनी चाहिए।
विक्की और कैटरीना का वर्कफ्रंट
फिल्म ‘छावा’ की बड़ी सफलता के बाद इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं।





