जिंटा की टीम जीती क्या? सलमान खान के पुराने ट्वीट पर RR का बयान, डोनोवन फरेरा ने कहा- सॉरी भाई, आज नहीं

आईपीएल 2026 का 40वां मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलमान खान के पुराने ट्वीट का मेजदार जवाब दिया है। दरअसल, मुल्लापुर में पंजाब किंग्स को रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद राजस्थान ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर डोनोवन फरेरा का एक वीडियो पोस्ट किया।
इसके साथ ही सलमान का साल 2014 का पुराना ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि, क्या जिंटा की टीम जीती? ये ट्वीट प्रीति जिंटा की टीम के संदर्भ में था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए डोनोवन फरेरा ने कहा कि सॉरी भाई, आज नहीं।

https://t.co/U2s15XO2hS pic.twitter.com/YMhtLXRbsG

जिंटा की टीम जीती क्या? सलमान खान के पुराने ट्वीट पर RR का बयान, डोनोवन फरेरा ने कहा- सॉरी भाई, आज नहीं

— Rajasthan Royals April 28, 2026

फिलहाल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदा दिया। वहीं 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए।

Leave a Reply