Diljit Dosanjh का सनसनीखेज खुलासा: कॉन्सर्ट में बोले- ‘शरीर छोड़ने की कोशिश की थी’, Fans हुए परेशान!

दिलजीत दोसांझ के हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि और भी कई बातें चर्चा का विषय बन गई हैं। इस वीडियो में सिंगर अपने फैंस से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पिछले दिसंबर में अपने शरीर छोड़ने की कोशिश की थी। इस टिप्पणी ने उनके फैंस के बीच चिंता और बेचैनी पैदा कर दी है।
इस कबूलनामे के बाद से ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की तेजी से बाढ़ आ गई है, प्रशंसक चिंता व्यक्त कर रहे हैं और इस बात की अटकलें लगा रहे हैं कि दिलजीत पर्दे के पीछे किन व्यक्तिगत संघर्षों और आंतरिक समस्याओं से जूझ रहे होंगे।
छोड़ चुका हूं दुनिया
दिलजीत दोसांझ का यह वीडियो रेडिट पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, दिलजीत का कहना है कि बीते दिसंबर उन्होंने शरीर छोड़ने की कोशिश की। इस वीडियो में कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत पंजाबी में बोलते हैं, ‘मैंने पहले ही यह दुनिया छोड़ दी है। मुझे मौत का डर नहीं है। बीते दिसंबर से मैंने इस शरीर से बाहर आने की कोशिश की थी। लेकिन यह शरीर छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। पंजाब के बारे में हमेशा बात होती रहती है, मैं नहीं रहूंगा इसके बारे में तब भी बात होती रहेगी। मैंने यह दुनिया पहले ही छोड़ दी है, यह सच है। मैं स्टेज पर खड़ा हूं और यह मेरा भगवान है।’
किसी से गिला नहीं है
दिलजीत पंजाब से अपने कनेक्शन के लिए इमोशनल दिखे और बोले, “मुझे मृत्यु का भय नहीं है और न ही किसी के प्रति कोई गिला है। मैं सभी से प्रेम करता हूं। प्रेम, सम्मान और क्षमा। मैं इसे अपने जीवन में यथासंभव उतारने का प्रयास कर रहा हूं। जो लोग अभी मेरे साथ हैं, उनके लिए यही पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं। आप क्या कहते हैं?”
फैंस में डर और चिंता
इस क्लिप पर कई कमेंट्स नजर आ रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक ने लिखा है, हमे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन वह मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। एक और ने लिखा है, फेम मेंटल हेल्थ पर असर डालती है। एक ने लिखा है, उम्मीद करता हूं वह ठीक हैं।
Diljit Dosanjh का सनसनीखेज खुलासा: कॉन्सर्ट में बोले- 'शरीर छोड़ने की कोशिश की थी', Fans हुए परेशान!
View this post on Instagram

A post shared by Sunny Nota

Leave a Reply