अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बृहस्पतिवार को यहां ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ में पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया, जहां वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे।
‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित एक भव्य सरकारी भवन और राष्ट्रीय सभा स्थल है।
शी चिनफिंग ने तीन दिवसीय यात्रा पर बीजिंग पहुंचने पर बुधवार रात को यहां ट्रंप का स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ईरान युद्ध और व्यापारिक मतभेद समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कई दौर की वार्ता निर्धारित है।
‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ पहुंचने पर शी चिनफिंग ने ट्रंप का स्वागत किया और चीनी अधिकारियों का उनसे परिचय कराया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से भी हाथ मिलाया।
बाद में दोनों नेताओं ने साथ मिलकर सलामी गारद का निरीक्षण किया और फिर वार्ता के लिए गए।
ट्रंप बुधवार रात बीजिंग पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
ट्रंप की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके बाद पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट से आर्थिक और भूराजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं, जिसका असर खास तौर पर एशिया पर पड़ा है।
इस यात्रा के दौरान शी चिनफिंग और ट्रंप के बीच ईरान युद्ध, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान सहित कई विवादित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
#WATCH US President Donald Trump receives Guard of Honour in Beijing.
Chinese President Xi Jinping also present.
pic.twitter.com/23wVSUHwxA
— ANI May 14, 2026





