आजकल पुरानी चीजों को फिर से इस्तेमाल और अपसाइक्लिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि घर को सजाने का भी एक किफायती तरीका है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग घर की सजावट से लेकर ऑर्गेनाइजर तक कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है मोमबत्ती के जार। मार्केट में कई खूबसूरत और आकर्षक कैंडल जार मिलते हैं, जिन्हें लोग त्योहारों, पार्टियों, खास मौकों या डिनर के समय इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब मोमबत्ती खत्म हो जाती है, तो अक्सर ये जार किसी कोने में रख दिए जाते हैं या फिर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन इन्हें का कई कामों में फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। ये जार घर के कई कामों को आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनका फिर से इस्तेमाल कैसे करें।

1 स्टोरेज कंटेनर
पुरानी मोमबत्ती के जार को आप किचन के कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप चायपत्ती, मसाले, शक्कर या ड्राई फ्रूट्स रख सकते हैं। सामान रखने से पहले इसे अच्छे से साफ कर लें और अगर कहीं पर वैक्स चिपकी रह गई है तो उसे अच्छे से हटा दें।
2 पेन या मेकअप ऑर्गेनाइजर
कैंडल जार को आप अपने स्टडी रूम और मेकअप किट में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पेन स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मेकअप ब्रश होल्डर, कंघी, कॉटन और रबर बैंड जैसी चीजें रख सकते हैं।
3 गमला के रूप में करें इस्तेमाल
अगर आपके मोमबत्ती के थोड़े आकर्षक जार हैं, तो इनमें आप गमले रख सकते हैं। इनमें छोटेछोटे पौधे या सक्युलेंट्स लगाकर अपनी बालकनी, खिड़की, बेडरूम या फिर लिविंग रूम को यूनिक लुक दे सकते हैं।
4 डेकोरेशन आइटम
जार को बाहर से पेंट कर उसमें रिबन, लेस या जूट की रस्सी लगाकर बेहद आकर्षक डेकोरेटिव पीस में बदल सकते हैं। इसके अंदर फेयरी लाइट्स या छोटी मोमबत्ती रखकर नाइट लैंप या टेबल डेकोर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 बाथरूम ऑर्गेनाइजर
बाथरूम में कई ऐसे सामान होते हैं जो इधरउधर फेंके रहते हैं। ऐसे में आप इस्तेमाल हो चुके कैंडल के जार को बाथरूम ऑर्गेनाइजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कॉटन बॉल्स, ईयरबड्स या छोटे इस्तेमाल होने वाले अन्य आइटम रख सकते हैं।
इसी तरह अगर आपके घर में पुराने स्टूल किसी कोने में रखे हुए हैं, तो उन्हें भी आप कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं..





