गर्मी के सीजन में तरबूज खूब खाया जाता है, क्योंकि ये न सिर्फ फ्रेश फील देने वाला फ्रूट है, बल्कि पानी से भी भरपूर होता है. तरबूज का सेवन शरीर में पानी की पूर्ति करने में हेल्पफुल होता है, लेकिन क्या आप भी तरबूज के छिलकों को फेंक देते हैं. इस बार ये गलती न करें. तरबूज के पीस चाकू से काटकर छिलके को साफ अलग निकालकर रख लें. इसके बाद इसका हलवा बनाएं जो कमाल का स्वादिष्ट लगता है. इसे खाने के बाद आपके घर में सभी तारीफ करतने नजर आएंगे.

तरबूज के छिलके भी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हेल्थ लाइन के मुताबिक, तरबूज के छिलकों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये आपके बाउल मूवेंट को सुधारता है और इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त रहता है. ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कम करने में भी हेल्पफुल माना जाता है. इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं. तो चलिए जान लेते हैं शेफ दिनेश की दी गई रेसिपी…तरबूज के छिलके का हलवा कैसे बनाएं.
हलवा के इनग्रेडिएंट्स
आपको चाहिए तरबूज का छिलका , पानी 2 कप, चीनी डेढ़ कप, 1 चुटकी नमक, एक चुटकी हरा कपूर, आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर, 1 चुटकी केसर, 45 बड़े चम्मच देसी घी, 2024 काजू, 23 बूंद नींबू का रस. अब जान लें कैसे बनाएं हलवा,
तरबूज के छिलके का हलवा
- सबसे पहला काम है तरबूज के छिलके को अच्छी तरह धोएं. इसकी बाहर वाली हरी लेयर हटा दें.
- तरबूज के छिलकों के बचे हुए सफेद हिस्से को बारीक कद्दूकस कर लें और पानी निचोड़ दें. ये तकरीबन 2 कप होना चाहिए.
- आपको एक एक भारी तले के बर्तन में पानी उबालना है और इसमें उबाल आने पर कद्दूकस किया हुआ तरबूज का छिलका डालें.
- तब तक काजू को क्रश कर लें और देसी घी में सुनहरा होने तक भूनें. आप चाहे तो कुछ और नट्स जैसे बादाम, अखरोट भी ले सकते हैं.
- आपको छिलके को तब तक पकाना है जब तक ये नरम और ट्रांसपेरेंट न दिखाई देने लगे.
Image:chefdinu/insta
- जब छिलके पककर तैयार हो जाएं तो इसमें चीनी और एक चुटकी नमक डालें और कलछी से मिलाएं.
- इसे मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और चाशनी जैसा न हो जाए.
- अब इसमें घी को थोड़ीथोड़ी देर में धीरेधीरे डालें, ताकि यह अच्छी तरह से इसे सोख ले.
- इस तरह से हलवे में चमक भी आएगी और ये बर्तन से अलग होना शुरू हो जाएगा.
- अब आपको इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाना है ताकि फ्लेवर एकसार हो जाएं.
- आपको हलवा में 23 नींबू के रस की बूंदे डालनी हैं, दरअसल ये चीनी से बनी चाशनी को जमने से रोकता है.
- हलवा को फाइनल टच देने के लिए इसमें एक चुटकी हरा कपूर डालकर मिला दें.
- हलवा को तब तक पकाना है जब तक कि ये अच्छी खुशबू न देने लगे और बर्तन के किनारों को छोड़ दे.
- अब फ्राई किए गए काजू से हलवा को गार्निश कर दें और फिर गरमा गरम इसे परोसें या फिर ठंडा होने के बाद सर्व करें.
View this post on Instagram
ये चीजें भी बना सकते हैं
तरबूज के छिलकों में भी कई विटामिनमिनरल्स पाए जाते हैं. ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल इससे बनने वाली चीजों की बात करें तो आप टूटीफ्रूटी बना सकते हैं. इसके अलावा तरबूज के छिलकों का मुरब्बा भी अच्छा लगता है तो वहीं तरबूज के छिलके की मसालेदार सब्जी भी बेहद स्वादिष्ट लगती है. कुछ लोग इसका अचार भी बनाते हैं.





