Dr. Rajeshwar Singh’s big initiative: 5 महिलाओं को दी 1-1 लाख की FD, ‘तारा शक्ति’ अभियान के तहत खुले 5 नए सिलाई केंद्र…​

लखनऊ/आशियाना: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक बार फिर जनसेवा और महिला स्वावलंबन की मिसाल पेश की है। आशियाना स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न केवल क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बड़ा कार्य किया।

Dr. Rajeshwar Singh’s big initiative: 5 महिलाओं को दी 1-1 लाख की FD, ‘तारा शक्ति’ अभियान के तहत खुले 5 नए सिलाई केंद्र…​

जरूरतमंद परिवारों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता

विधायक डॉ. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की 5 महिलाओं में शांति गौतम, मंजुला रावत, जया पांडेय, पंचवटी श्रीवास्तव और लक्ष्मी सिंह को उनके बच्चों के बेहतर भविष्य और परिवार के भरणपोषण के लिए ₹11 लाख की एफडी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजनीति का असली मकसद केवल विकास नहीं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जगाना है। गौरतलब है कि डॉ. सिंह पहले भी CSR पहल के जरिए दिवंगत अधिवक्ताओं की पत्नियों को ऐसी ही सहायता प्रदान कर चुके हैं।

180 केंद्रों के साथ ‘तारा शक्ति’ बना जनआंदोलन

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘तारा शक्ति सिलाई केंद्र’ अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। गुरुवार को 5 नए केंद्रों के लोकार्पण के साथ ही इन केंद्रों की कुल संख्या 180 तक पहुंच गई है। नए केंद्रों के लिए कुल 35 सिलाई मशीनें वितरित की गईं । 16 अक्टूबर 2022 को मात्र 4 केंद्रों से शुरू हुआ यह सफर आज हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बना रहा है।

जनसुनवाई: मौके पर ही समाधान के निर्देश

जनसंवाद के दौरान विधायक ने क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी बिजली, पानी, सड़क और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि मातृशक्ति को कौशल और सम्मान से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply