सोनभद्र: मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, लिफ्ट में फंसा मरीज… एक घंटे तक अटकी रहीं सांसें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से ऐक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लोढ़ी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां लिफ्ट में फंसने से मरीज और तीमारदारों को करीब एक घंटे तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सोनभद्र: मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, लिफ्ट में फंसा मरीज… एक घंटे तक अटकी रहीं सांसें

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग घुटन और डर के माहौल में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि लिफ्ट में एक मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे, जो अचानक बीच में ही अटक गई. लंबे समय तक बंद रहने के कारण अंदर मौजूद लोगों में घबराहट बढ़ गई और एक मरीज की तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई है. घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद अस्पताल प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

मरीज के परिजनों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण बिजली ट्रिप होने से लिफ्ट बीच में रुक गई थी, लेकिन सवाल यह उठता है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर बैकअप व्यवस्था क्यों नहीं थी. इस घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी.

मौके पर पहुंची तकनीकी टीम

हालांकि इस मामले में राजकीय मेडिकल कॉलेज की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद अस्पताल प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Leave a Reply