
Neelam Alias neha Human Trafficking Racket: बिहार की रहने वाली नीलम उर्फ नेहा अपने दो पतियों के साथ एक ही कमरे में रहती थी. दोनों को सुबह से काम पर भेज देती थी.
Neelam Alias neha Human Trafficking Racket: बिहार के नवादा शहर में देह व्यापार का राज़ खुला तो पुलिस के भी पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. पुलिस ने शातिर नीलम उर्फ नेहा को गिरफ्तार करके ऐसे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है जो लड़कियों को बहकाता है और फिर इस गंदगी में धकेल देता है. बिहार शरीफ से गिरफ्तार हुई नेहा को लेकर जानकारी मिली है कि वह अपते पति संजीव के साथ देह व्यापार का रैकेट चलाती है. शुरुआती पूछताछ में नीलम ने बताया कि वह नाबालिग लड़कियों को बलहा-फुसलाकर रैकेट से जोड़ती थी और उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराती थी.
16 लड़कियों का कराया मुक्त
पुलिस के मुताबिक, नवादा शहर के नवीन नगर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसकी शिकायत करीब ढाई महीने पहले मिली थी. इसके बाद पुलिस लगातार इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी. इसी साल 30 जनवरी को नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया था. तब रैकेट के संचालक और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया था, जबकि 16 साल की नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया था.यह देह व्याार का धंधा घनी आबादी के बीच चलाया जा रहा था.
नीलम उर्फ नेहा चला रही थी धंधा
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि देह व्यापार का यह धंधा शातिर एजेंट नीलम उर्फ नेहा चला रही है. पुलिस ने लड़कियों को मुक्त कराने के बाद इस मामले में नवादा नगर थाने में केस दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने नीलम को बिहार शरीफ से गिरफ्तार किया. इसमें पता तो मिर्जापुर लिखा हुआ था. हैरत की बात यह है कि इस देह व्यापार के रैकेट का संचालन पति संजीव के साथ बिहार शरीफ में कर रही थी.
कैसे चलता था देह व्यापार का धंधा
नीलम उर्फ नेहा मूल रूप से हिसुआ की रहने वाली है. उसकी शादी गांव में विक्की से हुई थी. इसके बाद उसने अपना पता मिर्जापुर लिखा है. कुछ समय बाद ही नेहा ने किसी मुद्दे पर विक्की को छोड़ दिया और संजीव से शादी कर ली. हैरत की बात यह है कि पहला पति विक्की और दूसरा पति संजीव दोनों ही इस देह व्यापार के धंधे में शामिल थे. पता चला है कि संजीव और उसका भाई रोशन नेहा के पहले पति विक्की मिलकर नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे और नेहा उनसे देह व्यापार कराती थी.
कहां बिछाते थे जाल
पुलिस के मुताबिक, नीलम का पहला पति बिक्की और दूसरा पति संजीव नाबालिग लड़कियों की तलाश में बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ ढाबों और होटलों के आसपास भी घूमते रहते थे. यहां पर वह ऐसी लड़कियों को फंसाते थे जो घर से भागी या फिर ब्वॉयफ्रेंड से ठुकराई हुई हों. ऐसे लड़कियों को संजीव और विक्की अपनी पत्नी नेहा के पास लाते थे, जो उन्होंने बहुलाफुसला कर देह व्यापार के धंधे में उतारती थी.





