Expresso: फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए शिल्पा राव को मिला था नेशनल अवॉर्ड, गायिका बोलीं- आसान नहीं था इसे गाना

एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए शिल्पा राव को नेशनल अवॉर्ड मिला था। अब गायिका एक्सप्रेसो स्क्रीन के 13वें एडिशन का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने इस गीत को गाने में आई मुश्किलों के बारे में भी बताया। इसके अलावा शिल्पा ने अपने संगीत के सफर, पिता से मिली शुरुआती ट्रेनिंग और एआर रहमान के साथ काम करने के अनुभव समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

Expresso: फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए शिल्पा राव को मिला था नेशनल अवॉर्ड, गायिका बोलीं- आसान नहीं था इसे गाना

‘चलेया’ गाना नहीं था आसान: शिल्पा

एक्सप्रेसो के इस इवेंट को सुवीर सरन और सुआंशु खुराना ने होस्ट किया। इस दौरान शिल्पा ने ‘चलेया’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह गाना सुनने में भले ही हल्का और आसान लगता है, लेकिन इसे गाना बिल्कुल आसान नहीं था। गायिका ने कहा, “ये बिल्कुल भी आसान गाना नहीं है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह सुनने में सुकून भरा इसलिए लगता है क्योंकि इसे ऐसा बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई थी। क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि कोई चीज सुनने में आसान लगे, तो उसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगती है।”

शिल्पा राव ने आगे रिकॉर्डिंग का अनुभव बताते हुए कहा कि स्टूडियो में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिंगर ने कहा, “जब मैंने पहली बार मुंबई में माइक पर गाना रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो 34 घंटे लग गए, फिर भी मैं सही तरह से नहीं गा पाई। क्योंकि इसकी रिदम का स्ट्रक्चर बहुत ही शफल वाला है। आपको इसे टुकड़ों में गाना पड़ता है, जैसे माइकल जैक्सन के स्टाइल में।

गाना एक तरफ बिल्कुल सटीक होना चाहिए, लेकिन साथ ही फ्लो भी बना रहना चाहिए। 34 घंटे कोशिश करने के बाद मैंने हार मान ली। फिर मैं चेन्नई गई, वहां का माहौल और एनर्जी अलग थी। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर वहां थे और हमने सिर्फ 20 मिनट में गाना रिकॉर्ड कर लिया।”

शिल्पा ने की सिद्धार्थ आनंद की तारीफ

शिल्पा राव ने अपने एक और हिट गाने फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ के बारे में भी बात की। उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि वह संगीत को अलग नजरिए से देखते हैं। गायिका ने बताया, “जब ‘बेशर्म रंग’ बन रहा था, तो मैंने सिद्धार्थ से पूछा कि यह डुएट है, तो मुझे कितनी लाइनें मिलेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि शिल्पा, यह सोलो है, तुम पूरा गाओ। उनका विजन ऐसा ही है और ऐसे लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।”

Leave a Reply