पहले बेरहमी से पीटा और फिर प्राइवेट पार्ट… हरदोई में एकतरफा प्यार में पागल युवक बना हैवान, दरिंदगी की सारी हदें की पार!

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं. आरोप है कि शादी समारोह से लौट रही लड़की को सुनसान जगह ले जाकर पहले बेरहमी से पीटा, फिर पेड़ से बांधकर उसके नाजुक अंगों पर हमला किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Hardoi Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्यार में पागल युवक की एक बड़ी हैवानियत सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय किशोरी अपने चाचा के शादी समारोह से देर रात घर जा रही आरोप है कि इस बीच उसे गांव का ही एक युवक जबरन खींचकर ले गया. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले किशोरी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा और उस पर शादी करने का दबाव बनाया. इस दौरान किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके नाजुक अंगों काे अपने मुंह से बेरहमी से काट डाला और उसे लहूलुहान हालत में मौके पर ही छोड़कर भाग निकला.

यह घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. दरअसल, पीड़िता के चाचा की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. इसमें शामिल होने के लिए किशोरी अपनी मां के साथ 11 मई को गई थी. परिवार के बाकी लोग भी शादी समारोह में ही मौजूद थे. इसी बीच किशोरी की मां ने उसे ये देखने के लिए घर भेजा कि छोटे बच्चे घर में सो रहे हैं या जाग गए हैं. किशोरी देर रात करीब 11 बजे अकेले अपने घर लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद वो गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर खींच कर ले गया.

बात करने से मना किया तो पेड़ से बांधकर दांतों से काटा

पीड़िता और उसकी मां के अनुसार आरोपी युवक काफी समय से लड़की पर बातचीत करने और शादी करने का दबाव बना रहा था. किशोरी ने जब उससे किसी भी तरह का संबंध रखने से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी गुस्से में आ गया. उसने किशोरी को डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने किशोरी को एक रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दावा है कि फिर युवक ने उसके नाजुक अंगों को अपने मुंह से बुरी तरह काटना शुरू कर दिया. इस  घटना के बाद किशोरी दर्द से तड़पते हुए वहीं पर बेहोश हो गई.

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप 

इस बीच पीड़िता को उसे होश आया तो वो किसी तरह अपने घर पर पहुंची. यहां पहुंचते ही वो बेहोश होकर गिर गई. इसके बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी. परिजन उसे इस हालत में देखकर पुलिस के पास लेकर पहुंचे. आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामूली मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल करा दिया. पहले हुए मेडिकल में डॉक्टरों ने शरीर पर 6 चोटों का जिक्र किया. लेकिन नाजुक अंगों पर की गई बेरहमी का कोई उल्लेख नहीं किया गया. पीड़िता की मां का कहना है कि वे लोग पढ़े लिखे नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं पता था कि पुलिस ने तहरीर में क्या लिखा है. आरोपी पर कोई जब कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तब परिजनों ने मीडिया के सामने आकर इस पूरी हैवानियत का खुलासा किया.

दोबारा कराया मेडिकल तो खुला मामला

किशोरी के नाजुक अंगों के साथ हुई इस हैवानियत की बात जब मीडिया के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे के हाथ-पैर फूल गए. आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी एक्टिव हुए. हरियावा के सीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 11 मई 2026 को बेनीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसमें भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया गया था. बाद में पीड़ित पक्ष ने पूर्व के मेडिकल में कुछ चोटें छूट जाने की बात कही गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी को दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है. नए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई थीं और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

Leave a Reply