गर्मी का मौसम आते ही लोग छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। कोई ठंडी वादियों में जाना पसंद करता है तो कोई बीच पर सनसेट का अनुभव करना चाहता है। लेकिन सफर का असली मजा तब आता है जब आप कंपर्टेबल कपड़े पहनते हैं। कई बार हम गलत कपड़े पैक कर लेते हैं जिसमें बहुत ज्यादा गर्मी लग सकती है। ऐसे में कपड़ों का चुनाव जगह और मौसम के हिसाब से करना चाहिए।

अगर आप बीच, हिल स्टेशन या पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम और जगह की जरूरत के अनुसार कपड़ों का चुनाव करें। अलगअलग जगह पर अलगअलग आउटफिट को कैरी करना कंफर्ट और स्टाइल दोनों देता है। जहां बीच पर हल्के और कूल आउटफिट अच्छे लगते हैं तो वहीं पहाड़ों पर लेयरिंग और स्मार्ट वॉर्म कपड़े पहने जाते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गर्मियों की ट्रिप को मजेदार और स्टाइलिश बनाने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
मौसम का रखें ध्यान
भारत की अलगअलग जगहों पर मौसम का मिजाज कुछ अनोखा ही रहता है। इसलिए किसी भी जगह जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी जरूर रखें और उसके अनुसार ही अपने कपड़ों की पैकिंग करें। ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर लोग गलत आटफिट चुन लेते हैं और फिर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में ट्रैवल करते टाइम साथ में हल्के और कंफर्टेबल आउटफिट को ऑप्शन में जरूर रखें।
बीच पर पहनें ऐसे कपड़े
गर्मियों के समय बीच पर कॉटन, लिनन और रेयान जैसे फैब्रिक को चुन सकते हैं। लूज टी शर्ट, शॉर्ट्स, मैक्सी ड्रेस और काफ्तान जैसे आउटफिट परफेक्ट रहेंगे। इस तरह के कपड़ों में आप कूल और स्टाइलिश दिखेंगी।
वहीं हिल स्टेशन पर जाने का प्लान है तो टी शर्ट के साथ जैकेट, शॉल जैसी चीजों को जरूर साथ रखें। यहां पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है जहां एक तरफ दिन में हल्की गर्मी होती है तो वहीं दूसरी तरफ रात में ठंड हो सकती है। इसलिए अपने साथ लेयरिंग वाले कपड़ों को जरूर रखें।
ये गलतियां करने से बचें
ट्रैवल के दौरान हैवी ज्वेलरी को स्टाइल करने से बचना चाहिए। इससे आपको चलने या घूमने में मुश्किल हो सकती है। साथ ही ज्वेलरी के खोने का डर भी बना रहेगा। इसलिए साथ में आर्टिफिशियल और हल्की एक्सेसरीज को स्टाइल करें।
सही फुटवियर का चुनाव
कपड़ों के साथसाथ सही फुटवियर आपकी ट्रिप को कंफर्टेबल बना सकते हैं। बीच के लिए आप सैंडल या फ्लिप फ्लॉप रख सकते हैं। वहीं, हिल्स के लिए स्नीकर्स और ट्रेकिंग शूज रखना न भूलें।





