स्टील या प्लास्टिक की चाय की छलनी के जाम छेदों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके​

चाय हर घर में रोजाना बनती है। चाय को छानने के लिए स्टील या प्लास्टिक की महीन जाली वाली छलनी को इस्तेमाल किया जाता है। कुछ ही दिनों में यह जाम होने लगती है। चाय की पत्ती, दूध की मलाई और गंदगी धीरेधीरे इसके छोटेछोटे छेदों में फंस जाती है। इसकी वजह से चाय छानना मुश्किल हो जाता है। चाय में मौजूद टैनिन और हर्बल कंपाउंड्स छलनी के जाली में जम जाते हैं। इसकी वजह से इसका रंग बदलने लगता है और कई बार इसमें से गंध भी आने लगती है।

स्टील या प्लास्टिक की चाय की छलनी के जाम छेदों को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके​

कई लोग इसे साफ करने के लिए जोर से रगड़ते हैं, लेकिन इससे भी यह पहले की तरह साफ नहीं हो पाती है। अगर आपकी स्टेनलेस स्टील या प्लास्टिक की चाय छलनी के छेद ब्लॉक हो गए हैं, तो यहां कुछ आसान और असरदार तरीके बताए गए हैं। जो आपके काम को आसान बना सकते हैं। इन टिप्स के लिए आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गैस की भाप से खोलें ब्लॉक छेद

अगर छेद पूरी तरह बंद हो गए हैं, तो खाली पतीले में पानी उबालें और छलनी को कुछ सेकंड भाप के ऊपर रखें। इसके बाद तुरंत ठंडे पानी से धो लें। गर्म भाप अंदर फंसी चाय की परत को नरम कर देती है। ऐसा करने से बिना ज्यादा रगड़े सफाई आसान हो जाती है।

टूथपिक नहीं, पेंट ब्रश इस्तेमाल करें

लोग अक्सर टूथपिक से छेद खोलने लगते हैं, इससे जाली खराब हो सकती है। उसकी जगह छोटा पेंट ब्रश या मेकअप ब्रश लें। उल्टी दिशा से साफ करें। बारीक ब्रिसल्स से छेदों में फंसी गंदगी निकाल सकते हैं।

सिरके वाला पानी

सिरके वाला गर्म पानी स्टील या प्लास्टिक की छलनी पर जमी गंदगी को ढीला कर सकता है। इसलिए गुनगुने पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर 10 मिनट रखें। इससे बदबू भी दूर होती है। साथ ही तेल और चाय की चिकनाई हट जाती है।

उल्टा फ्लश ट्रिक

छलनी को उल्टा पकड़ें और पानी की तेज धार पीछे की तरफ से चलाएं। इससे जो कण अंदर फंसे होते हैं, वह इस दौरान बाहर निकलने लगते हैं। यह तरीका रोज इस्तेमाल करने पर ब्लॉकेज कम करता है

एल्युमिनियम फॉयल

एल्युमिनियम फॉयल की मदद से चाय की छलनी की सफाई कर सकते हैं। पानी में एल्युमिनियम फॉयल डालें और फिर इसी में छलनी को डाल दें। इसमें उबाल आने दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर ब्रश की मदद से साफ करें।

इन बातों का रखें ध्यान

चाय बनाने के बाद छलनी को सिंक में यूं ही छोड़ देने से पत्ती सूखकर छेदों में जम जाती है। इस्तेमाल के तुरंत बाद पानी से धोना सबसे जरूरी आदत है। स्टील स्क्रबर से महीन जाली न रगड़ें। प्लास्टिक छलनी को उबलते पानी में ज्यादा देर न रखें। हर 34 दिन में डीप क्लीन जरूर करें। साफ करने के बाद छलनी पूरी तरह सुखाएं, ताकि बदबू न आए।

Leave a Reply