IPL 2026 के बीच पूर्व टेस्ट कप्तान का हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत; भारत से रहा खास कनेक्शन​

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले स्मिथ के निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है।

IPL 2026 के बीच पूर्व टेस्ट कप्तान का हुआ निधन, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत; भारत से रहा खास कनेक्शन​

England former captain Mike Smith passed away: इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पूर्व काउंटी क्लब वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने 18 मई को दी, जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

माइक स्मिथ सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि बहुमुखी खिलाड़ी भी थे। चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने वाले स्मिथ MJK स्मिथ के नाम से मशहूर थे और उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मुकाबले खेले। खास बात यह रही कि क्रिकेट के साथसाथ उन्होंने रग्बी यूनियन में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत के खिलाफ जड़ा पहला इंटरनेशनल शतक

माइक स्मिथ ने 1958 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 1972 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। अपने लंबे फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने लगभग 40 हजार रन बनाए और 72 शतक जड़े। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक दर्ज हैं, जिनमें पहला शतक उन्होंने 1959 में भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में लगाया था।

कप्तानी में इंग्लैंड को मिली नई पहचान

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद माइक स्मिथ का करियर और ज्यादा चमक उठा। उन्होंने इंग्लैंड की 25 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 5 जीत मिली जबकि 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी की शुरुआत 196364 के भारत दौरे से हुई थी और खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में इंग्लैंड को सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

क्रिकेट के बाद भी खेल से जुड़े रहे Mike Smith

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माइक स्मिथ खेल से लगातार जुड़े रहे। पहले उन्होंने रेफरी की भूमिका निभाई और बाद में 1991 से 2003 तक वारविकशायर क्लब के चेयरमैन बने। उनके कार्यकाल को क्लब का गोल्डन एरा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान टीम ने सात बड़े खिताब अपने नाम किए, जिनमें लगातार दो काउंटी चैंपियनशिप ट्रॉफी भी शामिल थीं।

मैदान पर दी गई भावुक श्रद्धांजलि

18 मई को वारविकशायर और ग्लैमॉर्गन के बीच खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप मैच के चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले माइक स्मिथ को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं वारविकशायर क्लब ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि क्लब ने अपने सबसे बड़े दिग्गजों में से एक को खो दिया है।

Leave a Reply