स्कूल की छुट्टी होते ही गली में 2 रुपये की इमली ठेले पर अंकल से खरीद लेते थे और उसे घर तक खाते हुए आते थे. पहले के टाइम में जहां जगहजगह कच्ची इमली के पेड़ मिल जाते थे तो वहीं खट्टीमीठी पकी हुई इमली काले नमक के साथ कमाल की लगती थी. धीरेधीरे हम बड़े होते गए और ये बचपन का स्वाद पीछे छूट गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इमली सिर्फ एक स्वाद नहीं है, बल्कि ये एक खूबसूरत याद होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर है. इससे आपकी सेहत को होने वाले फायदे अगर आपने जान लिए तो आप एक बार फिर इसे इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे.

इमली का टैंगी स्वाद और इसके न्यूट्रिएंट्स दोनों ही कमाल होते हैं. इसे सीधे तो खाया ही जाता है तो वहीं ये आपकी कई डिशेज का स्वाद बढ़ा सकती है. साउथ इंडिया में तो सांभर से लेकर रसम तक इमली के बिना अधूरा लगता है. तो चलिए जान लेते हैं इसके फायदे.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे
न्यूट्रिशिस्ट श्वेता शाह कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को खानपान से जुड़ी सलाह देती हैं. वह हेल्दी रहने के लिए देसी चीजों पर ज्यादा फोकस करती हैं और सेहत से लेकर त्वचा तक से जुड़े देसी नुस्खों के बारे में जानकारी देती हैं. उन्होंने कच्ची से लेकर पकी इमली और इमली के पाउडर तक के फायदे बताए हैं.
कच्ची इमली के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक, कच्ची इमली का सेवन आपके वात, पित्त और कफ दोष को बैलेंस करने में हेल्पफुल रहता है. इसके अलावा ये हल्की डाइजेस्टिव भी होती है. ये आपके मेटबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है, जिससे वेट कंट्रोल में हेल्प मिलती है. हां लेकिन इसे सही मात्रा में ही खाना चाहिए. बहुत ज्यादा इसका सेवन न करें.
Getty Images
पकी हुई इमली का सेवन
टैंगी लेकिन हल्का मीठा स्वाद लिए गूदेदार मीठी इमली पेट में होने वाले कीड़े निकालने में हेल्प करती है. इसके अलावा ये टॉक्सिन को फ्लशआउट करने में हेल्प करती है, जिससे किडनी हेल्थ इंप्रूव होती है. ये थकान को दूर करने में भी सहायक है.
इमली का पाउडर
सूखी इमली का पाउडर भी बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ये हीटिंग यानी गर्म तासीर की होती है, इसलिए अपनी बॉडी की प्रकृति के मुताबिक इसका यूज करना चाहिए. ये भी थकान को दूर करने से लेकर इमली का पाउडर पेट के कीड़े निकालने त क में हेल्पफुल होता है.
इमली के न्यूट्रिएंट्स
हेल्थ लाइन के मुताबिक, 120 ग्राम इमली में डेली जरूरत का 26 प्रतशित मैग्नीशियम, पोटेशियम 16%, आयरन 19%, कैल्शियम 7%, फॉस्फोरस 11%, कॉपर 11%, विटामिन बी1 43%, विटामिन बी2 14% और विटामिन बी3 15% होता है.





