Garud Puran: गरुड़ पुराण में जीवनमृत्यु के गहरे रहस्यों के साथ ही जीवन के कई अन्य पक्षों को भी छुआ गया है। गरुड़ पुराण में सपनों में मिलने वाले संकेतों के बारे में भी आपको जानकारी मिलती है। ऐसे में आज हम आपको गरुड़ पुराण में बताए गए कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बेहद शुभ माना गया है। इन सपनों के दिखने के बाद आपके जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में।

सपने में तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों का दिखना
गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप सपने में पवित्र नदियां देखते हैं या किसी तीर्थ स्थल पर खुद को पाते हैं तो यह सपना बेहद शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अच्छी सेहत की ओर भी ये सपने इशारा करते हैं। किसी रोग से ग्रस्त हैं और यह सपना आपको दिखाई देता है तो रोग से मुक्ति आपको मिल सकती है।
सपने में देवियों के दर्शन करना
अगर आप सपने में कभी मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती में से किसी को भी देखते हैं तो इसे बेहद शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको ज्ञान और धनधान्य की प्राप्ति होगी। आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम ऐसा सपना आने के बाद मिलते हैं।
सपने में भोलेनाथ को देखना
गरुड़ पुराण के अनुसार सपने में भगवान शिव का दिखना भी बेहद शुभ संकेत होता है। सपने में शिवजी को देखने के बाद आपके जीवन के सभी संकट दूर हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में भी ऐसा सपना आने के बाद सुखद परिणाम मिलते हैं।
सपने में गाय का दिखना
सपने में गाय के दर्शन होना भी गरुड़ पुराण में बहुत शुभ संकेत माना गया है। ऐसा सपना आने के बाद आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गाय में सभी देवीदेवताओं का निवास माना जाता है इसलिए देवीदेवताओं का आशीर्वाद भी आपको ऐसा सपना आने के बाद मिलता है।
सपने में प्रसन्न पितरों का दिखना
अगर आपको सपने में कभी पितृ प्रसन्न अवस्था में दिखते हैं तो ये भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा सपना दिखने के बाद आपके जीवन में खुशहाली आती है। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम और धनधान्य की प्राप्ति सपनों में पितरों को देखने के बाद आपको हो सकती है।
सफेद सांप का दिखना
सपने में अगर कभी आपको सफेद सांप दिखता है तो यह भी बेहद शुभ संकेत है। सफेद सांप के दिखने के बाद आपको भाग्य का साथ मिलता है। यह सपना प्रगति के मार्ग आपके जीवन में खोलता है।
जलता हुआ दीपक देखना
गरुड़ पुराण के अनुसार सपने में जलता हुआ दीपक देखना भी बहुत शुभ सपना है। ऐसा सपना दिखने के बाद आपके जीवन के कष्ट दूर होने लगते हैं। यह सपना अज्ञान के अंधकार को मिटाने वाला और ज्ञान का प्रकाश जगाने वाला भी माना जाता है।





