आम जनता भी उठाएगी कमर्शियल LPG की कीमतों का बोझ, शिमला का पर्यटन उद्योग चिंतित

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रेस्टॉरेंट और खानेपीने की दुकान चलाने वाले लोगों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी का विरोध किया है। दुकानदारों का कहना है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और खानेपीने की चीजों के दाम भी प्रभावित होंगे। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 3,071 रुपये हो गई है, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का दाम 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है, जो करीब 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

आम जनता भी उठाएगी कमर्शियल LPG की कीमतों का बोझ, शिमला का पर्यटन उद्योग चिंतित

आम जनता को उठाना पड़ेगा कमर्शियल LPG की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का बोझ

शिमला में मिठाई की दुकान चलाने वाले वरुण ने कहा कि शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और परिवहन का खर्च जोड़ने के बाद इसकी लागत लगभग 3,450 रुपये तक पहुंच जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम इसी कीमत में पहले दो सिलेंडर ले लेते थे। इसका असर सिर्फ ग्राहकों पर ही नहीं बल्कि पर्यटकों पर भी पड़ेगा क्योंकि कीमतों का बोझ आखिर में उपभोक्ताओं यानी आम लोगों पर ही डाला जाएगा। हालांकि, इससे कारोबार पर भी बुरा असर पड़ेगा।” 

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी

राम बाजार स्थित 85 साल पुरानी मिठाई की दुकान के संचालक तवेश ने कहा कि एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और सिलेंडर की सप्लाई में भी समय लग रहा है, जिससे उनका प्रॉफिट कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने खानेपीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण आगे स्थिति मुश्किल हो सकती है। बताते चलें कि कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ा दिए हैं। ये अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। हालांकि, कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

Leave a Reply