कम पैसे में घर को दें रॉयल लुक, इस तरह सिंपल दीवार को बनाएं मॉडर्न

घर को मॉडर्न, यूनिक और आकर्षक लुक देने का सपना लगभग हर किसी का होता है। इसके लिए लोग महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदते हैं। नएनए ट्रेंडस फॉलो करते हैं और कई बार इंटीरियर डिजाइनर की मदद भी लेते हैं। हालांकि, बिना ज्यादा पैसा खर्च किए भी आप अपने घर को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। घर की सजावट सिर्फ महंगे सामान से नहीं, बल्कि सही रंगों के चुनाव, स्मार्ट तरीके से फर्नीचर का आरेंजमेंट, लाइटिंग और छोटेछोटे डेकोर एलिमेंट्स से तय होती है। थोड़े से बदलाव और नए आइडियाज अपनाकर आप अपने घर के हर कोने को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

कम पैसे में घर को दें रॉयल लुक, इस तरह सिंपल दीवार को बनाएं मॉडर्न

1 वॉल स्टिकर्स
घर को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने के लिए वॉल स्टिकर्स लगा सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली होते हैं और साथ ही इन्हें लगाना और हटाना भी आसान है। आप अपने पसंद के अनुसार फ्लोरल डिजाइन, नेचर थीम, ज्योमेट्रिक पैटर्न या मोटिवेशन कोट्स वाले स्टिकर्स चुन सकते हैं। इसे आप घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं।

2 फोटो गैलरी वॉल
घर को आकर्षक लुक देने का सबसे बेहतर तरीका है फोटो गैलरी वॉल। लिविंग रूम या फिर बेडरूम के किसी भी दीवार को खूबसूरत फोटो फ्रेम्स से सजा दें। इसमें फैमिली फोटो, ट्रैवल और खास पलों वाली तस्वीरों को जोड़ा जा सकता है। इसके लिए अलगअलग साइज और स्टाइल के फ्रेम का इस्तेमाल करें। आप इन्हें एक सीधी लाइन में सिमेट्रिक तरीके से लगा सकते हैं या फिर कोलाज स्टाइल में भी लगाकर दीवार को आर्ट गैलरी जैसा लुक दे सकते हैं।

3 मिरर डेकोर
घर को आकर्षक और मॉडर्न लुक देने के लिए मिरर डेकोर काफी ट्रेंड में है। दीवारों पर छोटेछोटे आईने लगाने से न सिर्फ आपका कमरा स्टाइलिश दिखता है, बल्कि यह जगह को बड़ा और खुला भी महसूस कराता है। खासकर अगर कमरे में नैचुरल लाइट कम आती है, तो मिरर उसे रिफ्लेक्ट करके स्पेस को ज्यादा ब्राइट बना देते हैं। आप इन्हें अलगअलग शेप में क्लस्टर बनाकर दीवार पर साज सकते हैं।

4 वॉल हैंगिंग
दीवारों को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए वॉल हैंगिंग एक शानदार डेकोर ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपके घर को रॉयल और ट्रेडिशनल टच देता है, बल्कि पूरे कमरे का लुक बदल देता है। खासकर लिविंग रूम, बेडरूम या एंट्रेंस एरिया में सही वॉल हैंगिंग लगाने से घर काफी सुंदर दिखता है।

5 वॉल क्लॉक
एक स्टाइलिश और यूनिक वॉल क्लॉक आपके घर का लुक बदल सकती है। यह आकर्षक डेकोर आइटम पूरे कमरे के लुक को निखार देती है। सही डिजाइन और साइज चुनकर आप साधारण दीवार को भी खास बना सकते हैं।


ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply