मदर्स डे पर मां को दें खास सरप्राइज, खरीद सकते हैं ये 7 यूनिक गिफ्ट्स

Mother’s Day Gift Ideas: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार 20 मई 2026 को यह दिन मनाया जाएगा। यह दिन मां को प्यार, समर्पण और सम्मान देने का है। इस खास अवसर पर आप मां को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो कुछ यूनिक गिफ्ट दे सकते हैं।

मदर्स डे पर मां को दें खास सरप्राइज, खरीद सकते हैं ये 7 यूनिक गिफ्ट्स

मदर्स डे पर मां को खुश करने के लिए आप उन्हें कहीं घूमना ले जा सकते हैं, उनके लिए कुछ खास डिश बना सकते हैं या शॉपिंग पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें कुछ यूनिक गिफ्ट देकर इस दिन को और खास बना सकते हैं। जिन्हें देखकर मां के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी।

मसाजर

मां दिनभर काम करने के बाद भी किसी से शिकायत नहीं करती हैं। उनकी थकान और मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए नेक और बैक मसाजर गिफ्ट किया जा सकता है। बाजार में कई तरह के मसाजर उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इसे चुन सकती हैं। मां के लिए यह गिफ्ट बहुत ही बेहतरीन रहेगा।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

किसी भी सिंपल की चीज को यूनिक बनाने के लिए उसमें पर्सनल टच दिया जा सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मां के लिए यादों से सजा फोटो फ्रेम, कुशन या मग पर फोटो प्रिंट करवा कर दे सकते हैं। यह गिफ्ट मां के लिए बहुत ही खास होगा और लंबे समय तक उनके साथ रहेगा।

काम की चीजें गिफ्ट करें

किचन के अप्लायंसेज भी गिफ्ट किए जा सकते हैं। जैसे मिक्सर, एयर फ्रायर या टोस्टर आदि। ये चीजें उनके रोजमर्रा के काम आएंगी और उनके काम को आसान बनाने में मदद करेंगी। प्रैक्टिकल और यूजफुल गिफ्ट होगा।

कपड़े गिफ्ट करें

कपड़े भी मदर्स डे पर गिफ्ट करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। मां को उनकी पसंद की साड़ी, सूट या कोई हटके आउटफिट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनको आपके ध्यान और प्यार का एहसास होगा।

हैंडमेड गिफ्ट

मां के लिए सबसे यूनिक गिफ्ट हैंडमेड होता है। आप खुद से कार्ड, स्क्रैपबुक या कोई छोटा सा गिफ्ट बनाकर दे सकते हैं। यह उनके दिल को छू जाएगा और वह हमेशा इसे पास में रखेंगी।

ज्वेलरी गिफ्ट करें

महिलाओं को ज्वेलरी पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप उनके लिए पायल, चूड़ी, अंगूठी या नेकलेस खरीद सकती हैं। अगर आपका बजट कम है तो चांदी की अंगूठी बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

स्पा ट्रीटमेंट वाउचर

मां को स्पेशल फील करवाने के लिए आप उन्हें स्पा ले जा सकती हैं। जिसमें मसाज, फेशियल, पेडिक्योर और मैनीक्योर शामिल करें। उनका तनाव और थकान दूर करने का यह बेहतरीन तरीका साबित होगा।

Leave a Reply