‘पैसे दो, नहीं तो वायरल हो जाओगी…’, AI से बनी फोटो दिखाकर किया ब्लैकमेल, भदोई में साइबर कैफे ऑपरेटर के खिलाफ FIR..

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों भाई इसी तरीके से कई अन्य महिलाओं को भी निशाना बना चुके हैं और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये वसूल चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

‘Pay Money or Your Photos Will Go Viral’: Two Arrested for AI-Based Blackmail

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक साइबर कैफे संचालक और उसके भाई पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से 25 वर्षीय महिला की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान घोसिया इलाके में साइबर कैफे चलाने वाले तालिब और उसके भाई रफीक के रूप में हुई है।

दोनों पर महिला को उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। जांचकर्ताओं के मुताबिक तालिब की महिला से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसने कथित तौर पर एआई की मदद से अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें महिला को भेजकर पैसे की मांग की।

पति को भेज दीं मॉर्फ्ड तस्वीरें

तस्वीरें वायरल होने के डर से महिला ने ज्ञानपुर में आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। पुलिस के अनुसार इसके बाद अप्रैल में आरोपियों ने दोबारा महिला से संपर्क किया और कथित तौर पर उसके ससुराल का पता लगाकर मॉर्फ्ड तस्वीरें उसके पति के फोन पर भेज दीं। आरोप है कि उन्होंने पुराने चैट और फर्जी तस्वीरें सार्वजनिक कर उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने की धमकी देकर और पैसे मांगे।

महिला की शादी 8 फरवरी 2025 को वाराणसी में हुई थी। ऐसे में महिला के पिता ने 13 मई को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को शिकायत दी, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापा मारा। हालांकि दोनों आरोपी फरार मिले। दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत जबरन वसूली और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों भाई इसी तरीके से कई अन्य महिलाओं को भी निशाना बना चुके हैं और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये वसूल चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को छात्रा से अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कथित तौर पर आरोपी ने छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत की। साथ ही परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने का लालच देकर उसे फंसाने की कोशिश की। आरोपी की पहचान जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में हुई है। 

Leave a Reply