GoldSilver Price: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबर आती है सोनेचांदी के भाव में तेजी आने लगती है. सेफ हेवन की तलाश में निवेशक सोने का रुख करने लगते हैं. दो दिन पहले ट्रंप की तरफ से ‘ऑपरेशन फ्रीडम’ को रोके जाने का अपडेट आया तो सोना और चांदी एक ही झटके में ऊपर चढ़ गया. लेकिन अब शुक्रवार सुबह खबर आ रही है कि दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ रहा है. हालांकि, इसका असर अभी सोनेचांदी के रेट पर नहीं देखा जा रहा है. शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर गोल्ड और सिल्वर में तेजी देखी जा रही है.

कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने के दाम चढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमत शुक्रवार सुबह जबरदस्त तेजी के साथ 80 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई. MCX पर सोने के दाम की बात करें तो इसमें भी तेजी देखी जा रही है और यह चढ़कर 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है और यह शुक्रवार सुबह 262064 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई.
24 कैरेट से 22 कैरेट वाले सोने के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के अनुसार गुरुवार शाम को 24 कैरेट वाला सोना दिन की तेजी के बाद शाम के समय हल्की गिरावट के साथ नीचे आ गया. 24 कैरेट गोल्ड के दाम 151149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 23 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 150544 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के दाम 138452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखे गए. 18 कैरेट के रेट की बात करें तो यह 113362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
सोने के दाम में तेजी का क्या है कारण?
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत पर अमेरिकी रुख का असर पड़ता है. दो दिन पहले ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते करने की पेशकश की थी. लेकिन अब दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ने की खबर आ रही है. पिछले दिनों अमेरिका ने कहा था कि वह होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने का काम बंद करके ईरान के साथ डील पर फोकस कर रहा है. गुरुवार को भी सोनेचांदी के रेट में तेजी देखी गई थी. अब तनाव के बीच आज दोनों कीमती धातुओं के नीचे आने की संभावना है.
आपके शहर में क्या हैं रेट
आगरा—15,2390 रुपये प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद—15,2510 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर—15,2390 रुपये प्रति 10 ग्राम
अयोध्या—15,2390 रुपये प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर—15,2460 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल—15,2510 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़—15,2390 रुपये प्रति 10 ग्राम
इंदौर—15,2510 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ—15,2390 रुपये प्रति 10 ग्राम





