
Gold Price Prediction: अगर आप गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं या आपके पास पहले से सोना है तो आने वाले साल आपके लिए शानदार प्रॉफिट वाले हो सकते हैं. जी हां, टॉप फाइनेंशियल एक्सपर्ट की तरफ से अनुमान जताया जा रहा है कि साल 2026 में भी सोने की कीमत में तेजी बनी रहेगी. आज सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई.
IBJA की तरफ से जारी रेट के अनुसार 23 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का दाम 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूटकर 151189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी में करीब 5000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना गिरकर 15,3700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दुनियाभर में चल रही जियो-पॉलिटिकल टेंशन और आर्थिक अस्थिरता के बीच निवेशक गोल्ड को सेफ हेवन के रूप में देख रहे हैं. पिछले एक साल की ही बात करें तो सोने में 47% का भारी उछाल देखा गया है.
साल 2025 में इतना तेजी से चढ़ा कि इसकी कीमत ने सबको चौंका दिया है. करीब एक साल पहले मार्च 2025 में सोने का रेट करीब 3,019 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर था. अब यही बढ़कर करीब 4,447 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया. महज एक साल में 47 प्रतिशत का रिटर्न गजब है. जानकारों की तरफ से अनुमान जताया गया कि महंगाई और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच 2026 में भी यह मजबूती बना रहेगा.
याहू पर्सनल फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार सोने ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को जमकर मालामाल किया है. साल 2016 में एक ट्रॉय औंस सोने के दाम करीब 1,250 डॉलर (करीब 1.07 लाख रुपये) था. साल 2025 के अंत तक यह 4,318 डॉलर (करीब 3.69 लाख रुपये) के पार चला गया. यदि आप आसान भाषा में बात करें तो यदि किसी ने साल 2016 में 10 लाख रुपये का सोना खरीदा होता तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 34 लाख रुपये हो गई होती.
सोने का दाम तेजी से बढ़ने का कारण एक नहीं है. तेजी के पीछे जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, डॉलर में कमजोरी और ब्याज दर में अस्थिरता को माना जा रहा है. अमेरिका-ईरान के बीच और दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध के हालात बने हुए हैं. इसके अलावा सेंट्रल बैंकों की तरफ से खरीदारी करके बड़े पैमाने पर गोल्ड को जमा किया जा रहा है. इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिकी डॉलर में कमजोरी भी सोने के लिए फायदेमंद साबित होती है.
जेपी मॉर्गन और मॉर्निंगस्टार जैसे बड़े संस्थानों के एनालिस्ट का मानना है कि सोने की चमक आने वाले सालों में भी फीकी नहीं होगी. जानकारों का अनुमान है कि 2030 तक गोल्ड 5,000 डॉलर (करीब 4.25 लाख) प्रति ट्रॉय औंस के लेवल को छू सकता है. बता दें सोने ने अब तक अपने ऑल टाइम हाई लेवल को 28 जनवरी 2026 को छुआ था. उस समय कीमत 5,589 डॉलर (करीब 4.78 लाख रुपये) तक पहुंच गई थी.





