एकता कपूर का मशहूर रियलिटी शो ‘लॉकअप’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो में बड़े बदलाव और कुछ दिलचस्प चेहरे नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर ने अपने इस चर्चित शो पर काम दोबारा शुरू कर दिया है।
लॉकअप 2 में धमाका करेंगी सुनीता आहूजा
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। होस्ट की कुर्सी संभालेगा ये अभिनेता?" loading="lazy" />सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा शो की पहली कंटेस्टेंट हो सकती हैं। हालांकि सुनीता फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह कई बार टीवी शोज में गेस्ट के तौर पर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अगर वह इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनका असली टीवी डेब्यू होगा और फैंस को उनसे कई बड़े खुलासों की उम्मीद है।
कौन संभालेगा होस्ट की कुर्सी?
शो के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, लेकिन अब उनके राजनीति में बिजी होने के कारण मेकर्स नए होस्ट की तलाश कर रहे हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से इस बारे में बातचीत चल रही है। अगर डील पक्की हो जाती है, तो अक्षय कुमार इस शो को अपनी खास स्टाइल में होस्ट करते नजर आएंगे। जल्द ही मेकर्स इस शो का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।





