2026 में फटने वाला है ’महा-बुलबुला’, इतिहास की सबसे बड़ी मंदी की चेतावनी!


नई दिल्ली. मशहूर फाइनेंशियल गुरु और रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) अपने बेबाक और डराने वाले आर्थिक अनुमानों के लिए जाने जाते हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पोस्ट के जरिए अक्सर लोगों को अमीर बनने के टिप्स देते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर दुनिया को आगाह किया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कियोसाकी ने दावा किया है कि साल 2026 में उनकी वह भविष्यवाणी सच होने जा रही है, जो उन्होंने साल 2002 में अपनी किताब ‘रिच डैड्स प्रोफेसी’ (Rich Dad’s Prophecy) में की थी.

कियोसाकी के मुताबिक, दुनिया फिलहाल एक ‘एवरीथिंग बबल’ (Everything Bubble) यानी हर चीज के ऊंचे दामों के बुलबुले में जी रही है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब यह बुलबुला फटेगा, तो यह दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी मंदी लेकर आएगा. उन्होंने दुबई से लेकर वेगास और टोक्यो से लेकर न्यूयॉर्क तक के आर्थिक हालातों का हवाला देते हुए कहा कि आर्थिक गिरावट हर जगह दिख रही है.

बढ़ेगी बेघर लोगों की संख्या
लेखक ने एक डरावना अनुमान जताते हुए कहा कि इस आर्थिक संकट के कारण पूरी दुनिया में ‘होमलेसनेस’ यानी बेघर होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी.

क्रैश में भी बन सकते हैं अमीर!
हालांकि, कियोसाकी ने डराने के साथ-साथ एक उम्मीद भी जगाई है. उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर कोई इस मंदी का शिकार बने. अगर आप सही तरीके से पढ़ाई करते हैं, जागरूक रहते हैं और फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए लड़ना जानते हैं, तो गिरती अर्थव्यवस्था के बीच भी आप एक ‘विजेता’ बनकर उभर सकते हैं. उनका कहना है कि मंदी उन लोगों के लिए अमीर बनने का मौका हो सकती है जो मानसिक और आर्थिक रूप से तैयार हैं.

Leave a Reply