सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करना उनकी टीम के लिये फायदेमंद रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा था। गुजरात के पांच विकेट पर 168 रन के जवाब में सनराइजर्स 14 . 5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गए।

गिल ने मैच के बाद कहा ,‘‘ पहले बल्लेबाजी करना हमें रास आया। हमने अच्छी गेंदबाजी भी की जो जरूरी था।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की थी कि अगर 160 . 170 रन बना लिये तो हमारे गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनके लिये आसान नहीं होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हमने पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी की।
हमारे दोनों गेंदबाजों को शाबासी।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हम किसी खास शैली या ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हम हालात का आकलन करके उसके मुताबिक खेलते हैं।





