Health Tips: सेहत के लिए वरदान है डेली वॉक, जानिए रोजाना पैदल चलने को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स​

क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी आदत आपकी पूरी सेहत को बदल सकती है? आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर पैदल चलने या वॉक करने जैसी सरल एक्टिविटी को नजरअंदाज कर देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना केवल 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक आपको टाइप2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे से बचा सकती है। WHO के मुताबिक नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। वयस्कों में शारीरिक गतिविधि हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण में मदद करती है। इसके अलावा रोज वॉक करने से डिप्रेशन और चिंता के लक्षण कंट्रोल रहते हैं। बच्चों और किशोरों में शारीरिक गतिविधि हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों की स्वस्थ वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में मदद करती है।

Health Tips: सेहत के लिए वरदान है डेली वॉक, जानिए रोजाना पैदल चलने को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स​

ज्यादातर लोग जानते हैं कि वॉकिंग करने से वजन कम होता है, हार्ट हेल्दी रहता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लेकिन डॉक्टर सलीम के मुताबिक वॉकिंग के कुछ ऐसे फायदे भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। नियमित वॉक न सिर्फ शरीर को फिट रखती है बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकती है। आइए जानते हैं वॉकिंग के 5 सरप्राइजिंग बेनिफिट्स।

मोटापा बढ़ाने वाले जीन्स का असर कम करती है वॉक

डॉक्टर के अनुसार कुछ लोगों के शरीर में ऐसे जीन्स पाए जाते हैं जो फैट जमा होने और मोटापा बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन नियमित वॉक इन जीन्स के असर को कम कर सकती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोज कम से कम एक घंटा तेज चलते थे, उनमें मोटापा बढ़ाने वाले जीन्स का प्रभाव 50% तक कम हो गया।

जंक फूड और मीठा खाने की क्रेविंग घटती है

अगर आपको बारबार मिठाई, चॉकलेट या जंक फूड खाने की इच्छा होती है, तो वॉकिंग इसमें मदद कर सकती है। डॉक्टर ने बताया कि सिर्फ 15 मिनट की रोजाना वॉक भी मीठा और स्नैक्स खाने की इच्छा को काफी हद तक कम कर सकती है। इससे डायबिटीज, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा भी घटता है।

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो सकता है

डॉक्टर सलीम ने बताया कि नियमित वॉकिंग महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं हफ्ते में 7 से 8 घंटे वॉक करती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 14 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है

अक्सर लोग घुटनों, कमर या हिप में दर्द होने पर आराम करना शुरू कर देते हैं, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक हल्की वॉक करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वॉकिंग से जोड़ों में लुब्रिकेशन बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हड्डियों पर दबाव कम पड़ता है। खासकर आर्थराइटिस के मरीजों को रोजाना चलने की सलाह दी जाती है।

इम्यूनिटी मजबूत बनाती है वॉक

नियमित वॉक करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग हफ्ते में 5 दिन और रोज करीब 20 मिनट वॉक करते हैं, उनमें फ्लू, वायरल फीवर और सर्दीजुकाम जैसी बीमारियों का खतरा लगभग 45% तक कम हो जाता है। अगर वे बीमार पड़ते भी हैं तो जल्दी रिकवर हो जाते हैं।

रोज कितनी वॉक करनी चाहिए?

अगर आपकी फिटनेस अच्छी है तो रोज 3 से 5 किलोमीटर तक चलना फायदेमंद माना जाता है। वहीं शुरुआती लोग कम दूरी से शुरुआत कर सकते हैं। डॉक्टर ने सलाह दी कि हर व्यक्ति को कम से कम 1 से 1.5 किलोमीटर रोज जरूर चलना चाहिए। वॉकिंग एक आसान, सस्ती और असरदार एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं। यह सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर:यह जानकारी सामान्य जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। वीडियो में बताए गए सुझाव किसी डॉक्टर की व्यक्तिगत सलाह का विकल्प नहीं हैं। यदि आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी, दर्द या स्वास्थ्य समस्या है, तो वॉकिंग या किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply