यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को अपनी पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर का ऐलान करना है जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अभी तक इस पद को उनके पूर्व खिलाड़ी ल्यूक राइट संभाल रहे थे, लेकिन एशेज सीरीज 202526 के दौरान पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ईसीबी ने खाली हुए पद को लेकर कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, जिसमें इस पद को संभालने के लिए जो नाम सबसे आगे आया है वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ का है जो सभी के लिए एक चौंकाने वाली बात जरूर है। वहीं उनकी इस पद पर नियुक्ति आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ जून महीने की शुरुआत में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हो सकती है।

यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

इंग्लैंड टीम के सिलेक्टर बनने पहले विदेशी बनेंगे मार्कस नॉर्थ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से पिछले काफी सालों से इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले सिलेक्टर बनने के लिए मार्कस नॉर्थ की टक्कर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव फिन और डैरेन गॉफ से थी, जिसमें द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इन दोनों को पछाड़ दिया है। मार्कस नॉर्थ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में पांच क्लब का हिस्सा रह चुके हैं। अभी मार्कस नॉर्थ पिछले 8 सालों से डरहम काउंटी क्रिकेट के डायरेक्टर पद को संभाल रहे हैं जिसमें यदि वह सिलेक्टर के पद को संभालते हैं तो उन्हें इस पोजीशन से इस्तीफा दे देंगे।

बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के करीबी माने जाते हैं मार्कस नॉर्थ

मार्कस नॉर्थ ने डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर पद को संभालने के साथसाथ द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए भी काम किया है, जिसमें वह बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के भी काफी करीबी माने जाते हैं। नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो 21 टेस्ट मैच खेले हैं उसमें उन्होंने 35.48 के औसत से कुल 1171 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय पारियों के साथ चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से 37 शतक देखने को मिले हैं जहां उन्होंने कुल 13764 रन बनाए हैं।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply