ग्लोइंग त्वचा के लिए घर पर बनाए फेस पैक, यहां देखें लगाने का सही तरीका​

गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक हमारी त्वचा प्रभावित होती हैं। तेज धूप, पसीना, धूलमिट्टी और बढ़ती उमस का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा को स्वस्थ, साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अगर सही तरीके से त्वचा की देखभाल की जाए, तो टैनिंग, पिंपल्स और सनबर्न जैसी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पाया जा सकता है।

ग्लोइंग त्वचा के लिए घर पर बनाए फेस पैक, यहां देखें लगाने का सही तरीका​

गर्मी के दिनों में सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण के चलते स्किन अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है और धीरेधीरे त्वचा की चमक कम होने लगती है। ऐसे में ग्लोइंग त्वचा के लिए आप घर पर ही आसानी से नेचुरल फेस पैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं:

घर पर इस तरह बनाएं फेस पैक
सामग्री


आधा खीरा
आधा टमाटर
45 बूंद नींबू का रस
1 चम्मच गुलाब जल
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

फेस पैक बनाने की विधि
सबसे पहले आधा खीरा और आधा टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और मिला लें।

लगाने का तरीका
चेहरे को साफ पानी या माइल्ड फेसवॉश से धो लें, ताकि गंदगी निकल जाए। अब तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं, आंखों के आसपास की जगह को छोड़ दें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धीरेधीरे मसाज करते हुए धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

फायदे
नेचुरल ग्लो:
टमाटर और नींबू त्वचा की रंगत को निखारने और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में यह फेस पैक त्वचा को नेचुरल और इंस्टेंट ग्लो देने में मदद कर सकता है।

त्वचा को ठंडक दे: खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है, जिससे सनबर्न और जलन की समस्या कम हो सकती है।

ऑयली स्किन में फायदेमंद: अगर ऑयली स्किन की समस्या है तो ये फेस पैक फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी निकालकर पोर्स को साफ करती है, जिससे त्वचा फ्रेश लगती है। वहीं, गुलाब जल त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ उसे मुलायम बनाने में मदद करता है।

नोट: इस फेस पैक को लगाने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत पानी से साफ कर लें।

गर्दन की टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं उबटन, इस तरह मिनटों में बन जाएगा

घर पर बना उबटन न सिर्फ त्वचा की गहराई से सफाई करता है, बल्कि डेड स्किन हटाकर त्वचा को निखारने और प्राकृतिक चमक देने में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ और मुलायम भी हो जाती है। आइए जानते हैं घर पर उबटन बनाने का आसान तरीका क्या है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply