दुनिया की दो सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री हैं बॉलीवुड और हॉलीवुड, जिनकी अक्सर तुलना भी की जाती है। सवाल वही रहता है, आखिर बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई कौन करता है? जवाब थोड़ा दिलचस्प है।

अगर सिर्फ कमाई की बात करें, तो फिलहाल हॉलीवुड इस रेस में आगे है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका ग्लोबल मार्केट है। हॉलीवुड फिल्में लगभग हर बड़े देश में रिलीज होती हैं, जिससे उनकी कमाई कई गुना बढ़ जाती है।
उदाहरण के तौर पर ‘एवेंजर: एंड गेम’ ने करीब 2.7 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। वहीं ‘Avatar’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी फिल्मों ने भी इतिहास रचा है।
बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में
अब बात बॉलीवुड की करें, तो यहां का मुख्य बाजार भारत और कुछ विदेशी देश हैं। इसलिए कमाई का दायरा थोड़ा सीमित रहता है। इसके बावजूद बॉलीवुड ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर दी हैं।
‘दंगल’ ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं बात अगर रणवीर सिंह स्टारर ‘‘ की करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,790 करोड़ का बिजनेस किया है। जबकि ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों ने 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई।
इन चीजों का भी है फर्क
एक अहम फर्क बजट और टिकट की कीमत में भी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हॉलीवुड फिल्मों का बजट अक्सर 10002000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, जबकि बॉलीवुड में आमतौर पर ये 50300 करोड़ के बीच होता है। इसके अलावा विदेशों में टिकट के दाम भारत से ज्यादा होते हैं, जिससे हॉलीवुड को कमाई में फायदा मिलता है।
हालांकि, बॉलीवुड की ताकत भी कम नहीं है। भारत में दर्शकों की संख्या बहुत बड़ी है और यहां हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। अब भारतीय फिल्में भी ग्लोबल पहचान बना रही हैं। जैसे RRR और Baahubali: The Beginning ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।





