बॉलीवुड फिल्मों में जो खतरनाक स्टंट्स, इंटेंस एक्शन सीन्स या कुछ खास शॉट्स हम देखते हैं… उनके पीछे हर बार सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, बल्कि बॉडी डबल्स की भी बहुत बड़ी मेहनत होती है

बॉलीवुड में बॉडी डबल का काम होता कैसे है? कैसे कैमरा एंगल्स, मेकअप और VFX की मदद से ऑडियंस को फर्क महसूस नहीं होने दिया जाता? आज इसी इंटरेस्टिंग behindthescenes दुनिया के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
रिस्की सीन के लिए होता है बॉडी डबल का इस्तेमाल
जब कोई रिस्की या डिफिकल्ट एक्शन सीन हो या फिर हैवी डांस सीन या लॉन्ग शॉट सीन हो तो अक्सर बॉडी डबल वो सीन शूट कर लेते हैं। शूटिंग के वक्त ध्यान रखा जाता है कि बॉडी डबल की बॉडी, स्किन और वॉकिंग स्टाइल सेम हो।
कैमरा एंगल्स और लाइटिंग ऐसी यूज होती है कि दर्शकों को फर्क नहीं समझ आता है। क्लोजअप शॉट्स तो ओरिजनल एक्टर के होते हैं मगर जब वाइड एंगल शूट करना होता है तब बॉडी डबल का इस्तेमाल कर लिया जाता है।
इंटीमेट सीन के लिए भी होता है इस्तेमाल
एक्शन सीन में स्टंट डबल्स करने वाले ट्रेंड होते हैं बाइक, कार से स्टंट करना हो या बिल्डिंग से कूदना हो, उन्हें इस चीज की ट्रेनिंग दी जाती है। इंटीमेट सीन्स के लिए भी कई बार बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है।
मेकअप, विग, कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स से बॉडी डबल को एक्टर जैसा लुक दिया जाता है। CGI और Face replacement technology का इस्तेमाल होता है।
बॉडी डबल प्रोवाइड करने के लिए होती हैं एजेंसीज़
कई बार एक्टर समय पर नहीं पहुंच पाया तब भी बॉडी डबल का इस्तेमाल होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। साउथ और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में एजेंसीज़ होती हैं जो बॉडी डबल प्रोवाइड करती हैं। मशहूर एक्टर्स के परमानेंट बॉडी डबल होते हैं जो सालों तक उनके साथ काम करते हैं। उन्हें एक्टर्स की बॉडी लैंग्वेज की भी ट्रेनिंग करवाई जाती है।
हैंड डबल या फुट डबल का यूज भी होता है, ये एक्सर विज्ञापनों और ब्यूटी शॉट्स में होता है। इंश्योरेंस और सेफ्टी रीजन्स की वजह से खतरनाक सीन में बॉडी डबल का होना मैंडेटरी होता है।
अगली बार जब आप किसी फिल्म में खतरनाक एक्शन सीन देखें तो कोशिश कीजिएगा कि क्या आप पकड़ पाते हैं कहां बॉडी डबल का इस्तेमाल हुआ है।





