फिन एलेन ने फ्लॉप शो के बाद कैसे की फॉर्म में वापसी, GT के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद कही ये बात​

Finn Allen: आईपीएल 2026 में कल रात केकेआर और गुजरात टाइटंस का आमनासामना हुआ. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने फिन एलेन के तूफानी पारी की बदौलत 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

फिन एलेन ने फ्लॉप शो के बाद कैसे की फॉर्म में वापसी, GT के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद कही ये बात​

फिन एलेन , आईपीएल 2026 की शुरुआत में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने धमाकेदार वापसी की है. फिन एलेन ने अब केकेआर के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

मैंने खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डाला: Finn Allen

फिन एलेन को शुरुआत में केकेआर की टीम में मौके मिल रहे थे, लेकिन जल्द ही खराब फॉर्म की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा. कुछ समय बाद केकेआर ने उन पर फिर भरोसा जताया और कहा कि

“सच कहूं तो टूर्नामेंट की शुरुआत में वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव डाल रहे थे. उस दौरान वह शायद कुछ समय के लिए बस एक खोखले इंसान बनकर रह गये थे और यह सब उन्होंने खुद ही अपने ऊपर थोपा था. इसलिए उन्हें लगता है कि अगर आप टीम से बाहर होते हैं, तो आपको आराम करने और सांस लेने का समय मिलता है और शायद आप चीजों को एक अलग नजरिए से देख पाते हैं.”

Finn Allen ने बताया नही ले पा रहा था बल्लेबाजी का मजा

फिन एलेन ने इस मैच के बाद कहा कि

“मै उस समय बैटिंग का उतना मज़ा नहीं ले पा रहा था, जितना लेना चाहिए था, क्योंकि मै खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव डाल रहा था. इसलिए उन कुछ मैचों में न खेलना मेरे लिए सच में फायदेमंद रहा और यह एक बहुत बड़ी सीख है.”

फिन एलेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, फिन एलेन ने अपनी पारी के दौरान चौके से ज्यादा छक्के जड़े. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिन एलेन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए.

 

Leave a Reply