नारियल पानी खोलने के बाद कितनी देर में खराब होता है, Coconut Water की शेल्फ लाइफ कितनी होती है

गर्मियों के दिनों में जगहजगह सड़क किनारे नारियल पानी बिकते हुए मिल जाएंगे। नारियल पानी पीते ही शरीर को जरूरी मिनरल्स मिल जाते हैं और शरीर में ताजगी आ जाती है। गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल पानी सबसे शुद्ध और हेल्दी ड्रिंक है। इसीलिए लोग इसे हमेशा अपने घर में रखना पसंद करते हैं। नारियल पानी के भरपूर फायदे लेने हैं तो हमेशा हरा नारियल वाला पानी ही पीएं। बाजार में बिकने वाले बोतल या टेट्रा पैक वाले नारियल पानी प्रोसेस्ड होते हैं। अगर आपने नारियल पानी का पैक खोल लिया तो इसे जल्दी खत्म कर लें। ज्यादा दिन रखने पर नारियल पानी खराब हो जाता है और इसके पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं। आइये जानते हैं हरा नारियल पानी खोलने के बाद कितने दिन में खराब होता है। पैकेट वाले नारियल पानी खुलने पर कितने दिनों में इस्तेमाल कर लेने चाहिए।

नारियल पानी खोलने के बाद कितनी देर में खराब होता है, Coconut Water की शेल्फ लाइफ कितनी होती है

नारियल पानी खोलने के बाद कितनी देर में खराब हो जाता है?

सबसे अच्छा होगा कि आप ताजा नारियल को पीते समय ही खोलें और एक बार में पूरा नारियल पानी पी लें। अगर किसी कारण से पूरी नारियल पानी नहीं पी सकते हैं तो खुले हुए नारियल पानी को फ्रिज में रख दें। इसे नारियल के साथ ऐसे ही पूरा फ्रिज में रख दें। हवा के संपर्क में आने से पोषक तत्व कम होने लगते हैं और फर्मेंट होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। आप 12 दिन तक इस नारियल पानी को पी सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 34 दिन रखने पर नारियल पानी से अलग सी महक आने लगती है। कई बार पानी में खट्टापन आ जाता है। ऐसे पानी को बिल्कुल भी न पीएं।

पैकेट वाला नारियल पानी खोलने के कितने दिन में खराब हो जाता है?

अगर आप बाजार से पैकेट बंद नारियल पानी की बोतल खरीदकर पी रहे हैं तो इसे खोलने के बाद पी लें। अगर बच जाए तो इसे फ्रिज में रखकर 24 दिन के अंदर खत्म कर दें। किसी कारण से नारियल पानी को खोलने के बाद फ्रिज में नहीं रख पा रहे हैं और गर्म मौसम में ही छोड़ देते हैं, इसमें फर्मेंटेशन की प्रक्रिया मात्र 2 से 4 घंटों में शुरू हो सकती है। ऐसे नारियल पानी में कई बार हल्के झाग या खट्टापन महसूस हो सकता है। ये इस बात के संकेत हैं कि नारियल पानी खराब है और इसे फेंकने का समय आ गया है। अगर खुले हुए नारियल पानी के पैक को ज्यादा दिन चलाना है तो बोतल को फ्रिज में रखें और इसे छोटेछोटे डिब्बों में बांट लें ताकि पूरी बोतल बारबार हवा के संपर्क में न आए। इस तरह नारियल पानी ज्यादा दिन तक सुरक्षित रहेगा।

 

Leave a Reply