शराब की बोतल पर लगे QR कोड से कैसे हुआ मर्डर केस का खुलासा? 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

आगरा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने शराब की बोतल पर लगे QR कोड से 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ।

agra news liquor bottle qr code solve murder case

Liquor Bottle QR Code Solves Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने शराब पर लगे QR कोड से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया. पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे एक अधजली लाश मिली थी, जिसकी पहचान बाद में लोकेंद्र के रूप में हुई. वह 1 अप्रैल से लापता था.

पहले यह मामला पुलिस के लिए मुश्किल लग रहा था, लेकिन घटनास्थल के पास मिली एक खाली शराब की बोतल ने जांच की दिशा बदल दी. पुलिस ने बोतल पर लगे QR कोड को स्कैन किया, जिससे उस दुकान की जानकारी मिली, जहां से शराब खरीदी गई थी. इसके बाद पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें लोकेन्द्र दो लोगों के साथ नजर आया.

CCTV से कैसे खुला पूरा राज?

फुटेज में दिख रहे दोनों लोगों की पहचान महेश और धर्मवीर के रूप में हुई. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मर्डर की साजिश सामने आ गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि महेश का लोकेन्द्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. जब लोकेन्द्र को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया और परिवार व पड़ोसियों को भी बताया, जिसके बाद लोकेन्द्र की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

आरोपियों ने कैसे की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, महेश ने अपने साथी धर्मवीर को साथ लिया और लोकेन्द्र को शराब पीने के बहाने बुलाया. इसके बाद सुनसान खेत में ले जाकर उसे शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. पहचान छुपाने के लिए उन्होंने शव को जलाने की कोशिश भी की. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

कैसे हुई शव की पहचान?

अधजले शव की पहचान शरीर पर बने टैटू से की गई. CCTV फुटेज, डिजिटल सबूत और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पत्नी, प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply