वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कई तरह के कपड़ों को धोने के लिए किया जाता है। आम तौर पर इसमें डेली यूज के कपड़े, चादर, पर्दे धोए जाते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में यूज होने वाली चीजों की साफ सपाई का हर कोी ध्यान रखता है, लेकिन एक चीज को लगभग हर कोई नज़रअंदाज कर देता है वो है तकिए की सफाई। इसका इसतेमाल रोज तो किया जाता है लेकिन इसकी सफाई शायद ही किसी घर में होती है। कई बार तो जब तकिए पतले हो जाते हैं तो लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि वॉशिंग मशीन में तकिए को धोकर आप इसे होटल जैसा मुलायम बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वॉशिंग मशीन में तकिया कैसे साफ करें।

टेनिस बॉल का इस्तेमाल
वॉशिंग मशीन में तकिए धोते समय 23 टेनिस बॉल्स डालें। टेनिस बॉल्स मशीन में घूमते वक्त उस पर प्रहार करते हैं जिससे इसमें मौजूद रूई आपस में नहीं चिपकते और ये आसानी से साफ हो जाते हैं। इससे तकिए पहली की तरह मुलायम और गद्देदार हो जाते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
लेबल चेक करें
धोने से पहले तकिए पर लगे Care Label को जरूर पढ़ें। सिंथेटिक और डाउन तकिए आमतौर पर मशीन में धोए जा सकते हैं। मेमोरी फोम’ या ‘लेटेक्स’ तकियों को कभी भी मशीन में न डालें, वे टूट सकते हैं। इन्हें सिर्फ स्पॉट क्लीन किया जाता है।
मशीन को बैलेंस करें
कभी भी एक अकेला तकिया न धोएं। मशीन में असंतुलन की वजह से मशीन जोरजोर से हिल सकती है। हमेशा दो तकिए एक साथ धोएं। इससे मशीन का बैलेंस बना रहता है और धुलाई बेहतर होती है।
सही सेटिंग्स चुनें
तकिया धोने के लिए गुनगुना पानी सबसे अच्छा माना जाता है। यह कीटाणुओं और पसीने को साफ करता है लेकिन तकिए के रेशों को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसके अलावा ‘Gentle’ या ‘Delicate’ साइकिल पर ही तकिए को धोएं। वहीं बहुत कम मात्रा में लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें। पाउडर डिटर्जेंट कभीकभी तकिए के अंदर फंस जाता है।
सुखाने का सही तरीका
तकिया धोना आसान है, उसे सुखाना असली चुनौती है। अगर आपके पास ड्रायर है, तो उसे ‘Low Heat’ पर रखें। अगर ड्रायर नहीं है, तो उसे समतल जगह पर लिटाकर तेज धूप में सुखाएं। हर 12 घंटे में उसे हाथों से थपथपाएं और पलटते रहें।





