Vat Savitri Vrat Benefits : हर साल की इस बार भी वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ रखा जाने वाला है। इस साल 2026 वट सावित्री का व्रत 16 मई को रखा जाएगा। वट सावित्री का पावन व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के नीचे चुपचाप कर लें ये उपाय, खुशहाली आएगी!" loading="lazy" />सुखसमृद्धि और अखंड सौभाग्य का प्रतीक
धर्मग्रथों में वट सावित्री व्रत को सुखसमृद्धि और अखंड सौभाग्य का प्रतीक बताया गया हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखसमृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं और वट यानी बरगद के पेड़ की विधिविधान से पूजा करती हैं।
वट सावित्री व्रत पर जरूर करें ये उपाय
-
आर्थिक तंगी से छुटकारा
ज्योतिषयों के अनुसार, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री व्रत पर माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस पूजा में माता लक्ष्मी को पीले रंग की 11 कौड़ियां चढ़ाएं। अगर पीली कौड़ियां नहीं हैं तो सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर चढ़ा सकते हैं। इससे मिल सकती हैं।
-
वैवाहिक जीवन खुशहाल
कहते है वैवाहिकजीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान उपहार स्वरूप दें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और पतिपत्नी के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है। कम से कम 11 महिलाओं को इस दिन सुहाग का सामान उपहार स्वरूप देना चाहिए।
-
वैवाहिक जीवन में मनमुटाव
अगर बहुत प्रयास के बाद भी वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं है तो इस दिन वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। उनकी प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और पति के साथ वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि इस उपाय से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
-
पति की लंबी आयु
के दिन बरगद के पेड़ के चारों ओर कच्चे सूत का धागा लपेटते हुए 108 बार परिक्रमा करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करते समय अपने मन में पति की लंबी उम्र और उनकी सफलता की प्रार्थना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पति के जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
-
पतिपत्नी को बुरी नजर से बचाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ की एक छोटी सी जड़ को तोड़कर उसे गंगाजल से धो लें। अब इसे एक पीले या लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें या अपने हाथ में बांध लें। यह जड़ सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और पतिपत्नी को बुरी नजर से बचाती है।





