चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने सोमवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली नहीं आए हैं। धोनी को लेकर जानकारी देने की हैसियत उनकी नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी ही जानते हैं कि वह कब खेलेंगे। हालांकि, वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स 10वां मैच खेलने वाली है, लेकिन अबतक धोनी नहीं खेले हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एरिक सिमंस से पहला ही सवाल धोनी के खेलने को लेकर हुआ। उन्होंने कहा, ‘ को लेकर जानकारी देने की मेरी हैसियत नहीं है। वह हमारे साथ नहीं है, लेकिन लगातार बेहतर हो रहे हैं। वह जब तैयार होंगे तब होंगे। वही जानते हैं कि वह खेलने के लिए कब तैयार होंगे।’
अंशुल कम्बोज की तारीफ की
गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सिमंस ने अंशुल कम्बोज की खूब तारीफ की, जिन्होंने मैच के हर फेज में प्रभाव डाला है और 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘अंशुल काफी आगे बढ़ गए हैं। अंशुल ने इस सीजन में नहीं पिछले साल ही बेहतर करना शुरू किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अलगअलग एंगल पर काम किया और यॉर्कर को सटीक बनाया। हमने राउंड द विकेट शुरू किया है, जो अब कोई रहस्य नहीं है।’ नौ मैचों में से चार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को बाकी पांच लीग मैचों में जीतना ही होगा। बीते मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टीम दिल्ली आई है।
साई सुदर्शन ने 4 मैचों में तोड़े क्रिस गेल के दो बड़े रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पिछले चार मैचों में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के दो बड़े आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ गेल के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। वह 10 मैचों में अभी तक इस सीजन 385 रन बना चुके हैं। ।





