आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जिस निडर अंदाज में बल्लेबाजी की है उसको देख विरोधी गेंदबाजों में डर का माहौल बन गया है। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव का बल्ला नहीं चल पाया लेकिन जिस अंदाज में पहली गेंद पर लंबेचौड़े काइल जैमीसन पर उन्होंने बाउंड्री लगाई उसके बाद स्टेडियम शोर से गूंज उठा। हालांकि, अगली गेंद पर जैमीसन ने वैभव को बोल्ड कर दिया, । मैच के बाद जैमीसन ने वैभव को लेकर बयान भी दिया।

क्या बोले काइल जैमीसन?
काइल जैमीसन का एक वीडियो आईपीएल द्वारा जारी किया गया है। उसमें उन्होंने के खौफ पर कहा,”मुझे नहीं लगता मैं अपनी जिंदगी में किसी 15 साल के बच्चे से इतना नहीं डरा हूंगा। लेकिन हां हमने मैच से पहले प्लानिंग की थी और उसका फायदा भी मिला। राजस्थान की टीम के टॉप 2 खतरनाक हैं सभी को पता है। एक को स्टार्क ने आउट किया और दूसरे को मैंने अपनी यॉर्कर से पवेलियन भेजा।”
इसके बाद जैमीसन ने मिचेल स्टार्क को लेकर भी बातचीत की और कहा,”वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर ऐसा खिलाड़ी आपके साथ स्क्वाड में होता है तो यह टीम के लिए फायदेमंद होता है। वह सही समय पर टीम में आए हैं। टीम को उनकी जरूरत थी और पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाना था। अच्छा लगा उनके आने से और नई बॉल से साथ में गेंदबाजी करने से।”
काइल जैमीसन ने इस सीजन अभी तक दिल्ली के लिए दो ही मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर दिए थे और उन्हें एक विकेट मिला था। इसके बाद के खिलाफ इस मैच में भी जैमीसन की भयंकर पिटाई हुई। चार ओवर में उन्होंने 48 रन दिए और वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट लिया।
वैभव का विकेट लेकर जैमीसन ने चिढ़ाया, कुछ ही घंटे में मिली सजा; BCCI ने लगाई लताड़
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। काइल जैमीसन ने उनका विकेट लिया और उसके बाद अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन किया और वैभव को चिढ़ाया। इसके लिए जैमीसन को लताड़ लगाई गई और सजा सुनाई गई।





