‘मैं बहुत कुछ हार गया’, IPL सट्टे में हुआ नुकसान, लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर 11वीं मंजिल से कूदा

Lucknow Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपीएल मैच के दौरान सेशन बेटिंग में भारी नुकसान उठाने के बाद एक युवा प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी जान दे दी. 32 वर्षीय प्रबल जैन ने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट इन्क्लेव की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी. घटना के समय आरसीबी और गुजरात टाइटंस GT के बीच IPL 2026 का मैच चल रहा था, जिसमें प्रबल ने सट्टेबाजी की और लाखों रुपये गंवा दिए.

‘मैं बहुत कुछ हार गया’, IPL सट्टे में हुआ नुकसान, लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर 11वीं मंजिल से कूदा

पुलिस के अनुसार, प्रबल मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला था और लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के जनेश्वर अपार्टमेंट में किराए पर रहता था. उसने महज आठ महीने पहले झारखंड के बोकारो की रहने वाली शिवानी से लव मैरिज की थी. दोनों की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी. हादसे के समय शिवानी सीतापुर में थी और दोनों के बीच फोन पर बात हो रही थी.

बालकनी से लगाई छलांग

प्रबल ने मैच के दौरान पत्नी शिवानी को फोन किया और रोते हुए कहा कि ‘मैं बहुत कुछ हार गया हूं’ पत्नी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रबल कुछ और नहीं बोल पाए और फोन कट गया. कुछ ही देर बाद उन्होंने बालकनी से छलांग लगा दी. नीचे गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग दौड़कर पहुंचे. उस समय बारिश के बाद मौसम सुहाना था और कई लोग सोसाइटी में घूम रहे थे.

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

भीड़ जमा हो गई और चीखपुकार मच गई. लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने प्रबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रबल ने IPL मैच में सट्टेबाजी से भारी नुकसान होने और कर्ज के बोझ की बात लिखी है. नोट में उन्होंने पत्नी और परिवार से माफी भी मांगी हैय एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट, परिवार की शिकायत और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जाएगी.

प्रबल के पिता ने भी की थी आत्महत्या

पत्नी शिवानी ने पूछताछ में बताया कि प्रबल हमेशा IPL मैच देखते और सट्टा लगाते थे. वह सेशन बेटिंग में काफी सक्रिय थे और उन्हें इस बार भारी नुकसान हुआ. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि प्रबल और शिवानी पिछले साल दिवाली के आसपास यहां आए थे और ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे. दुखद बात यह है कि प्रबल के पिता ने भी कुछ समय पहले आत्महत्या की थी, जबकि मां का पहले निधन हो चुका था.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply