बॉलीवुड में शादी के बाद करियर में धीमापन आ जाना काफी आम है। ऐसा नहीं कि यह सबके साथ होता है लेकिन कई एक्टर अपने शुरुआती करियर को बचाने के लिए या तो अपनी शादियां छिपाते है या काफी लेट करते है। इसी बारे में अभिनेता सैफ अली खान ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

ने बताया कि उन्हें उनके करियर के शुरुआती समय में अभिनेत्री अम्रता सिंह के साथ अपनी शादी छिपाने की सलाह दी गई थी। ये सलाह उस समय के बड़े अभिनेता ने दी थी। बॉलीवुड में करियर के लिए अपनी शादी छिपाने वाले एक्टर्स की गिनती कम नहीं है। चलिए आपको बताते है।
सैफ अली खान का बयान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर फिल्म में देखा गया। अभिनेता एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए। जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिल रही है। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान अभिनेता ने एक खुलासा करते हुए बताया कि ‘जब उनके शुरुआती फिल्मी करियर में उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी तो उन्हें एक सीनियर अभिनेता ने अपनी शादी छिपाने की सलाह दी थी।’
दरअसल, सैफ 1991 में फिल्म बेखुदी से अपना डेब्यू करने वाले थे। शूटिंग खत्म हो चुकी थी लेकिन रिलीज से पहले उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। एक्टर ने इंटरव्यू में बताया ‘मेरा करियर कुछ खास नही था। उस मुश्किल समय में एक सीनियर एक्टर ने मुझे मेरी शादी छिपाने की सलाह दी थी’।
बता दें कि सैफ अली खान ने अम्रता सिंह से काफी कम उम्र में शादी कर ली थी। अम्रता उस समय एक सफल अभिनेत्री थी और सैफ अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस दौरान ये सलाह उन्हें दी गई।
किन एक्टर्स ने करियर के लिए छिपाई अपनी शादियां
गोविंदा
90 के दशक में सबसे मशहूर एक्टर रहे गोविंदा ने अपनी शादी को मीडिया से छिपा कर रखा था। एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा ने बताया था कि शादी के बाद भी वह दोनों साथ नहीं जाते थे। उनका मानना था कि शादी की बात बाहर आने से गोविंदा की फीमेल फैन फॉलोइंग कम हो जाती।
जूही चावला
एक समय में अपनी फिल्मों से अपना लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री जूही चावला ने भी बिजनेसमैन जय मेहता के साथ अपनी शादी को छिपाकर रखा था। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने कम न हो जाए, इस डर से जूही ने यह बात मीडिया से लंबे वक्त तक छिपा कर रखी।
आमिर खान
इस लिस्ट में आमिर खान भी है। आमिर ने भी रीना दत्ता से करियर की शुरुआत में जल्दी शादी कर ली थी। फिल्मी करियर के लिए उन्होंने भी ये बात मीडिया से छिपाई।
सोशल मीडिया के दौर में छिपाना मुश्किल
बॉलीवुड में उस जमाने में अपने करियर के लिए शादी छिपाना कोई बड़ी बात नहीं थी। उस समय सोशल मीडिया के ना होने से भी काफी एक्टर्स की शादियां लंबे समय तक लोगों से छिपी रही। आज सोशल मीडिया के दौर में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।





