’30 लोग बुलाकर पिटवाऊंगा…’, अब ट्विशा शर्मा की भाभी भी आईं सामने, बताया खुलेआम मिल रहीं धमकियां​

Bhopal Twisha Death News: मध्य प्रदेश भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब परिवार की ओर से लगातार नएनए आरोप लगाए जा रहे हैं. इस बीच ट्विशा की भाभी राशि शर्मा ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. राशि ने न सिर्फ ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि पुलिस जांच, सरकार और सिस्टम पर भी सवाल खड़े किए. राशि का दावा है कि ट्विशा को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उनकी मौत के बाद उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

’30 लोग बुलाकर पिटवाऊंगा…’, अब ट्विशा शर्मा की भाभी भी आईं सामने, बताया खुलेआम मिल रहीं धमकियां​

राशि ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि सात दिन तक ससुराल पक्ष की ओर से ट्विशा के लिए न कोई संवेदना दिखाई गई, न कोई आवाज उठाई गई और न ही न्याय की मांग की गई। लेकिन जैसे ही बेटे की जमानत याचिका खारिज हुई, अचानक आंसू बहाए जाने लगे. राशि ने कहा कि जिस तरह से एक मृत महिला के खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं, उससे साफ समझ आता है कि जब ट्विशा जिंदा थीं तब उनके साथ कैसा व्यवहार होता होगा.

भाभी राशि ने दावा किया कि अब तक की जांच में कई बड़ी चूक हुई हैं और इसी वजह से परिवार इस मामले को हाई कोर्ट तक ले जाना चाहता है. उनका कहना है कि SIT जांच की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मॉनिटरिंग होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि मेडिकललीगल केस होने के बावजूद समर्थ सिंह से अब तक कस्टोडियल पूछताछ क्यों नहीं की गई. राशि के मुताबिक, एफआईआर में कई ऐसे तथ्य हैं जो सीधे तौर पर समर्थ सिंह के खिलाफ इशारा करते हैं.

‘बेटे के पक्ष में दे रहीं बयान’

उन्होंने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत पर भी सवाल उठाए. राशि ने कहा कि उन्हें सिर्फ उम्र और सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर राहत दी गई, जबकि उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि वे जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगी. इसके बावजूद अब वे लगातार अपने बेटे के बचाव में बयान दे रही हैं और मृत बहू पर गंभीर आरोप लगा रही हैं.

राशि ने सबसे बड़ा आरोप उस बयान को लेकर लगाया जिसमें ट्विशा को नशे का आदि बताए जाने की बात सामने आई. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि शरीर में किसी भी प्रकार के नशे का कोई भी अंश नहीं मिला. इसके बावजूद लगातार ड्रग्स और मानसिक बीमारी को लेकर बयान दिए जा रहे हैं. राशि ने कहा कि अगर किसी इंसान को लगातार प्रताड़ित किया जाए और बाद में उसी पर आरोप लगाए जाएं, तो यह मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं बल्कि दोगलापन है.

‘क्यों नहीं किया तुरंत पुलिस को फोन?’

राशि ने यह भी कहा कि परिवार को शुरू से ही रसूख और प्रभाव का इस्तेमाल दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि जब परिवार के लोग खुद न्यायतंत्र से जुड़े रहे हों, बेटा क्रिमिनल लॉयर हो और मां पूर्व जज रह चुकी हों, तब कई सवाल अपने आप खड़े हो जाते हैं. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए कहा कि जिस समय सीपीआर देने का दावा किया जा रहा था, उसी दौरान वीडियो में लोग सामान्य तरीके से इधरउधर घूमते दिखाई दे रहे हैं. राशि ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस को तुरंत कॉल क्यों नहीं किया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की FIR दर्ज करने में भी तीन दिन की देरी की गई. राशि का कहना है कि वे किसी राजनीतिक या न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी साफ समझ पा रही हैं कि इस मामले में कई चीजें सामान्य नहीं हैं. वहीं, राशि ट्विशा और अपने संबंधों को लेकर राशि भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि ट्विशा ने कई बार अपने साथ हो रही परेशानियों का जिक्र किया था. घर के अंदर वही बातें कही जाती थीं, जो ट्विशा ने अपने मैसेज में लिखी थीं. उन्होंने कहा कि आज जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे नए नहीं हैं. जब ट्विशा जिंदा थीं, तब भी उन्हें इसी तरह के आरोपों और तानों का सामना करना पड़ता था.

‘तीस लोग बुलाकर पिटवा दूंगा’

राशि ने बताया कि ट्विशा घर वापस आना चाहती थीं. उन्होंने फोन कर टिकट कराने और पैसे भेजने की बात भी कही थी. परिवार ने टिकट तक करा दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें कैंसिल करवा दिया गया. सरकार और पुलिस पर भी राशि ने गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से सिर्फ पांच मिनट का समय चाहता था, लेकिन उन्हें वह भी नहीं मिला. उनका आरोप है कि पुलिस परिवार को हर स्तर पर परेशान कर रही है और कोर्ट परिसर में भी धमकियां दी जा रही हैं. राशि ने दावा किया कि कोर्ट में ट्विशा के भाई को धक्का दिया गया, फोन फेंका गया और खुलेआम धमकी दी गई कि तीस लोग बुलाकर पिटवा दूंगा, तू जानता नहीं मैं कौन हूं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए कि परिवार दबाव और डर के माहौल में है.

समर्थ सिंह को लेकर राशि ने कहा कि उन्हें अब कोई शक नहीं है कि वे जिम्मेदार हैं. उन्होंने दावा किया कि नौकरी जाने के बाद समर्थ का व्यवहार काफी बदल गया था. वे ट्विशा को नीचा दिखाते थे, गालियां देते थे और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इसी वजह से ट्विशा घर वापस आना चाहती थीं. राशि ने कहा कि परिवार अब भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब लोग सच के साथ खड़े होंगे. उनका कहना है कि उन्हें अब सरकार और पुलिस से ज्यादा उम्मीद नहीं बची है, लेकिन अगर मामले की निष्पक्ष जांच हुई और कोर्ट सही तरीके से सुनवाई करेगा, तभी ट्विशा को न्याय मिल पाएगा.

Leave a Reply